Nain Ta Heere Song: ‘Jug Jugg Jeeyo’ का नया गाना रिलीज, स्कूल-टाइम रोमांस को दिखाता है वरुण और कियारा ये ट्रैक

इस गाने में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

0
248
Varun Dhawan
Nain Ta Heere Song

Nain Ta Heere Song: कियारा आडवाणी और वरुण धवन अभिनीत फिल्म जुग जुग जियो (Jug Jugg Jeeyo) का लेटेस्ट सॉन्ग ‘नैन ता हीरे’ (Nain Ta Heere) रिलीज किया जा चुका है। इस गाने में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। नैन ता हीरे इस गाने में कियारा और वरुण की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।

Nain Ta Heere Song
Nain Ta Heere Song

Nain Ta Heere Song रोमांस से भरपूर है

जुगजुग जियो में अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी हैं। वीडियो की शुरुआत उस समय से होती है जब कियारा और वरुण स्कूल जाते थे, जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी।  इस गाने को पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और असीस कौर ने गाया है। साथ ही ‘नैन ता हीरे’ गाना टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Nain Ta Heere Song

इससे पहले फिल्म का नाच पंजाबन सॉन्ग पहले ही वायरल हो चुका है। फिल्म में कियारा वरुण की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। मनीष उनके भाई की भूमिका में हैं जबकि अनिल कपूर वरुण के पिता की भूमिका निभा रहे हैं, और नीतू कपूर उनकी पत्नी के रूप में हैं। कहानी वरुण और अनिल दोनों के पात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पत्नियों से अलग होने की कोशिश कर रहे हैं।

varun dhawan

जुग जुग जियो एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे राज मेहता द्वारा निर्देशित किया गया है। जुग जुग जियो में अनिल कपूर, नीतू सिंह कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म से यूट्यूबर प्राजक्ता कोली बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसे हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है। धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:

Varun Dhawan स्टारर फिल्म ‘Jug Jug Jeeyo’ का पोस्टर आउट, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Priyanka Chopra ने दिखाई बेटी की झलक, नानी की गोद में खेलती दिखी बेबी गर्ल