इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं इस बीच पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा (Milind Gaba) ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल (Pria Beniwal) से 16 अप्रैल को शादी रचा ली है। मिलिंद और प्रिया लगभग तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिरकार अब लंबे समय के बाद दोनों एक दूजे के हो ही गए।

Milind Gaba ने गर्लफ्रेंड प्रिया संग लिए सात फेरे
अब वेडिंग के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फोटोज में मिलिंद गोल्डन कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रिया लाल लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

सेलेब्स की बात करें तो शादी में सपना चौधरी, गुरु रंधावा, मीका, भूषण कुमार, सुरेश रैना, प्रिंस नरूला और सुयश राय जैसी कई हस्तियां शामिल हुई।

बता दें कि इस कपल ने सोमवार को सगाई की थी। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के लिए संगीत और कॉकटेल बैश भी आयोजित किया।

तस्वीरों में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। मिलिंद और प्रिया की प्री-वेडिंग सेरेमनी इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हुई थी। प्रिया के काम की बात करें तो प्रिया बेनीवाल एक यूट्यूबर और फैशन इंफ्लुएंसर हैं। वहीं मिलिंद गाबा म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई हिट गानों में अपनी आवाज दी है। फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें:
Debina Banerjee और Gurmeet Choudhary ने बेटी का नाम किया अनाउंस, कपल ने इंस्टाग्राम पर किया खुलासा