Happy Birthday Madhubala: लाखों दिलों पर राज करने वाली मधुबाला (Madhubala) जिनका असली नाम बेगम जहां देहलवी था। मधुबाला भारत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने दो दशक के करियर के दौरान वह 60 से अधिक फिल्मों में दिखाई दीं। मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को नई दिल्ली में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। मधुबाला हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की एक प्रमुख अभिनेत्री थी। अपने समय में उनके लाखों प्रशंसक थे। अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री मधुबाला ने कई सुपरहिट फिल्में दी जिन्हें आज भी भूला नहीं जा सकता। उन्होंने चलती का नाम गाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज 55, काला पानी जैसी कई फिल्में की जो आज भी लोगों द्वारा देखी जाती हैं।

बॉलीवुड में उनकी एंट्री बेबी मुमताज के नाम से हुई थी। उनकी पहली फिल्म ‘बसंत’ थी। ‘मुगल-ए-आजम’ में उनका शानदार अभिनय देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह लंबे समय से बीमार थीं। वह हृदय रोग से पीड़ित थीं। मधुबाला की लव लाइफ के बारे में बात करें तो अभिनेता दिलीप कुमार के साथ उनका रिश्ता हमेशा चर्चा में रहा।

अगर खबरों पर विश्वास किया जाए तो दोनों ने तराना फिल्म के बाद दो साल तक डेट किया। बाद में उन्हें अभिनेता-गायक किशोर कुमार से प्यार हो गया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 1954 में मधुबाला की तबीयत बिगड़ गई और वह नौ साल तक बिस्तर पर ही सिमटी रही। मधुबाला का निधन 23 फरवरी 1969 को उनके 36 वें जन्मदिन के बाद हुआ।
Madhubala के जन्मदिन के मौके पर उन पर फिल्माए गए कुछ मशहूर गानों पर एक नजर-
Jab Pyaar Kiya Toh Darna Kya
Aaiye Meharbaan
Achcha Ji Main Haari Chalo Maan Jaao Na
Dil Hai Aapka Huzoor Lijiye
Meraa Naama Chin Chin Chu
Haal Kaisa Hai Janaab Ka
Ik Pardesi Mera Dil Le Gaya
Ek Ladki Bhigi Bhagi Si
- वैलेंटाइन डे के पहले Rakhi Sawant पति Ritesh से हुईं अलग, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
- मैडम तुसाद में जलवा बिखेरेंगी करोड़ों दिलों की धड़कन ‘मधुबाला’