KBC 13: “शानदार शुक्रवार” में दोस्ती की मिसाल पेश करने आए जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी

0
289
kbc_jackie_shroff_and_sunil_shetty_
शानदार शुक्रवार में दोस्ती की मिसाल पेश करने आए जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी

KBC 13: शो का शुक्रवार का शो काफी शानदार रहा इस शो में आम लोगों के अलावा फिल्मी सितारे और देश की बड़ी हस्तियां भी हिस्सा लेती नज़र आती हैं। ख़ास कर “शानदार शुक्रवार” के स्पेशल एपिसोड्स में फ़िल्मी सितारों और बड़ी हस्तियों को देखा जाता है। इस बार शो में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) नजर आए। दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। शो के दौरान अमिताभ बच्चन दोनों की कुछ पोल खोलते भी नजर आए।

अमिताभ ने पूछा सवाल

अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान पूछा कि आप दोनों में से कौन अजीब स्थिति में एक-दूसरे को डालता है। इसपर दोनों ही जैकी श्रॉफ का नाम लेते हैं। सुनील शेट्टी कहते हैं कि दादा (जैकी श्रॉफ) कई बार हम सभी को अजीब स्थिति में डाल देते हैं। आज भी वह जगह नहीं देखते और अगर उन्हें सामने वाले का कोई कपड़ा पसंद आ रहा है, शर्ट वगैरह तो वह उससे एक्सचेंज कर लेते हैं। 

इस बात पर अमिताभ बच्चन हंसते हैं। इस दौरान जैकी श्रॉफ ने बताया कि सुनील शेट्टी अपनी मां के बारे में भी बताते हैं। वह कहते हैं कि दादा ने बहुत खूबसूरत बात कही थी कि जब एक रूम की खोली में था। और मां खांसती थी तो दादा को पता चल जाता था। कि मां खांस रही है। जब बड़े घर में गए तो उन्हें पता ही नहीं चला कि मां कब गुजर गई। यह बात सुनकर जैकी खुद को रोक नहीं पाते हैं और रो पड़ते हैं।

जीते गए पैसों को जैकी थलसेमिक्स और सुनील शेट्टी विपला फाउंडेशन को डोनेट करेंगे

बता दें कि शो से जीते गए पैसों को जैकी थलसेमिक्स इंडिया और सुनील शेट्टी विपला फाउंडेशन को डोनेट करेंगे। एक्टर सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ी अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर में सुनील और जैकी हॉटसीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा- “किधर अपुन लोग?”।

यह भी पढ़ें: KBC 13: Pranshu Tripathi ने 1 करोड़ के सवाल पर खेल किया क्विट, जानिए क्या था प्रश्न

KBC 13: Deepika Padukone और Farah ने जीता 25 लाख, The Live Love Laugh Foundation को दिया जाएगा दान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here