‘रामलीला’, ‘बाजीराव-मस्तानी’ और ‘पद्मावत’’ में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज कल हर किसी निर्देशक की पहली पसंद बन चुके है। हर कोई उनके अभिनय का कायल है। सजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, कबीर खान और रोहित शेट्टी जैसे दिग्गज निर्देशकों के बाद अब करण जौहर भी उनके अभिनय के दिवाने हो गए है। करण ने रणवीर को धर्मा प्रॉडक्शन की एक फिल्म के लिए कास्ट कर लिया है।

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो करण जौहर ‘ओशो’  आचार्य रजनीश की बायोपिक बनाने  वाले हैं,  ओशो  की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया है। धर्मा प्रॉडक्शन में बनने वाली इस बायोपिक का निर्देशन शकुन बत्रा करेंगे।

बता दें कि ओशो की बायॉपिक को बड़े बजट में बनाया जाएगा। इस बायॉपिक को हिंदी सहित कई और भाषाओं में बना कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज़ किया जाएगा। करण जौहर ने इससे पहले भी रणवीर और रोहित शेट्टी के साथ फिल्म राम-लखन के रीमेक की घोषणा की थी, लेकिन बाद में बात नहीं बनी और उस फिल्म का काम आगे नहीं बढ़ा।

बॉलीवुड में ओशो को मानने वालों में महेश भट्ट और विनोद खन्ना सहित कई और लोग भी रहे हैं। ओशो ने अपने संपूर्ण जीवन में बोल्ड शब्दों में रूढ़िवादी धर्मों की आलोचना की, जिसकी वजह से वह ताउम्र विवादों में रहे।

1960 के दशक में उन्होंने पूरे भारत में एक सार्वजनिक वक्ता के रूप में यात्रा की और वह समाजवाद, महात्मा गांधी और हिंदू धार्मिक रूढ़िवादी के प्रखर आलोचक रहे। उन्होंने मानव कामुकता के प्रति एक ज्यादा खुले रवैया की वकालत की थी

ओशो एक भारतीय विचारक थे। अपने जीवनकाल के दौरान उन्हें विवादास्पद रहस्यदर्शी, गुरु और आध्यात्मिक शिक्षक के रूप में देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here