Kantara Hindi OTT Release Date: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। ‘कांतारा’ सिनेमाघरों में 30 सितंबर, 2022 को कन्नड़ में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि एक्टर ऋषभ शेट्टी ने इसके हिंदी वर्जन में ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।
Kantara 9 दिसम्बर को हिंदी वर्जन में होगी रिलीज
नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए ‘कांतारा’ के रिलीज डेट का ऐलान किया है। ‘कांतारा’ हिंदी में नेटफ्लिक्स पर 9 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। हालांकि, दक्षिण भारतीय भाषाओं में ‘कांतारा’ पहले ही ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है।

400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चुकी है कमाई
20 करोड़ रुपये की बजट में बनी Kantara फिल्म ने अब तक दुनियाभर में लगभग 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह फिल्म 30 सितंबर को कन्नड़ भाषा में रिलीज की गई थी इसके बाद इसकी लोकप्रियता को देखते हुए 14 अक्टूबर को इसे हिन्दी में भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म की कहानी अंत तक काफी अच्छी है जिसके कारण लोग इससे जुड़े रहते हैं। आपको बता दें, फिल्म ‘कांतारा’ पवित्र रीति-रिवाजों, परंपराओं और पीढ़ीगत रहस्यों पर आधारित फिल्म है।

संबंधित खबरें:
‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॅाप होने के बाद Aamir Khan एक्टिंग से लेंगे ब्रेक! फैंस को लगा झटका