Kanika Kapoor Wedding: आज गौतम की दुल्हन बनेंगी कनिका कपूर, मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल

कनिका कपूर 20 मई को अपने बॉयफ्रेंड गौतम से शादी करने जा रही हैं। इस बीच कनिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

0
370
Kanika Kapoor
Kanika Kapoor Wedding

Kanika Kapoor Wedding: बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कनिका का बेबी डॉल गाना काफी फेमस हुआ था। इस गाने की वजह से कनिका रातों रात पॅापुलर सिंगर बन गई थीं। वहीं कनिका के फैंस के लिए गुडन्यूज है। बता दें कि कनिका कपूर 20 मई को अपने बॉयफ्रेंड गौतम से शादी करने जा रही हैं। इस बीच कनिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Kanika Kapoor की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

बताते चले कि कनिका कपूर की दूसरी शादी होगी। कनिका के घर में फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। कनिका की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Kanika Kapoor Wedding:
Kanika Kapoor Wedding

कनिका कपूर ने इंस्टा पर मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-  G ❤️ I Love you sooooo much! इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

8356f460 0d3e 4999 8974 43da82af42a0

सामने आई तस्वीरों में कपल परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सिंगर को ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहने देखा जा सकता है। वहीं मंगेतर गौतम कुर्ता कैरी किया है।

416ac0ce 46ad 471b a213 9757e6d94d04

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका के मंगेतर गौतम एनआरआई-बिजनेसमैन है। कनिका उनके साथ साल भर से रिलेशनशिप में हैं। आज फाइनली दोनों एक दूजे के हो जाएंगे।

957760a3 243d 4697 82b2 0befc144563d

बताते चले कि कनिका की पहली शादी 18 साल की उम्र में हुी थीं। उनकी पहली शादी राज चंडोक से 1997 में हुई थी।हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों ने तलाक ले लिया।

dd01a606 89e1 49b9 aaf5 80a09aa1b714

यह भी पढ़ें:

Shehnaaz Gill को ‘Kabhi Eid Kabhi Diwali’ के लिए मिलेगी मुंह मांगी रकम, डिटेल जान चौंकना तय

Cannes 2022: कांस के दूसरे दिन इन अभिनेत्रियों ने लगाई रेड कार्पेट पर आग, लुक देख मदहोश हुए फैंस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here