Kanika Kapoor Wedding: बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कनिका का बेबी डॉल गाना काफी फेमस हुआ था। इस गाने की वजह से कनिका रातों रात पॅापुलर सिंगर बन गई थीं। वहीं कनिका के फैंस के लिए गुडन्यूज है। बता दें कि कनिका कपूर 20 मई को अपने बॉयफ्रेंड गौतम से शादी करने जा रही हैं। इस बीच कनिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Kanika Kapoor की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें
बताते चले कि कनिका कपूर की दूसरी शादी होगी। कनिका के घर में फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। कनिका की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कनिका कपूर ने इंस्टा पर मेहंदी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- G ❤️ I Love you sooooo much! इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

सामने आई तस्वीरों में कपल परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सिंगर को ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहने देखा जा सकता है। वहीं मंगेतर गौतम कुर्ता कैरी किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका के मंगेतर गौतम एनआरआई-बिजनेसमैन है। कनिका उनके साथ साल भर से रिलेशनशिप में हैं। आज फाइनली दोनों एक दूजे के हो जाएंगे।

बताते चले कि कनिका की पहली शादी 18 साल की उम्र में हुी थीं। उनकी पहली शादी राज चंडोक से 1997 में हुई थी।हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों ने तलाक ले लिया।

यह भी पढ़ें:
Shehnaaz Gill को ‘Kabhi Eid Kabhi Diwali’ के लिए मिलेगी मुंह मांगी रकम, डिटेल जान चौंकना तय
Cannes 2022: कांस के दूसरे दिन इन अभिनेत्रियों ने लगाई रेड कार्पेट पर आग, लुक देख मदहोश हुए फैंस