सिंगर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) के साथ दिल्ली के एक क्लब में मारपीट हुई। जिसके बाद उन्होंने FIR दर्ज करवाई है। ये पूरा मामला 26 मार्च की देर रात का है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक हनी सिंह अपनी टीम के साथ एक शो कर रहे थे। इसी दौरान 5 से 6 लोगों ने हनी सिंह के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद उनको बीच में ही शो बंद करना पड़ा।
Honey Singh के साथ बदसलूकी
बता दें कि शो में अज्ञात लोगों ने बीयर की बोतलें दिखाईं और आर्टिस्ट्स के साथ धक्का-मुक्की भी की। जिसके बाद हनी सिंह को शो बीच में ही बंद करना पड़ा। हनी सिंह (Honey Singh) ने इस मामले को लेकर दिल्ली के हौज़ खास थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए हनी सिंह ने लिखा कि दिल्ली के एक क्लब में 26 मार्च को जब वे अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। यह शो साउथ एक्स पार्ट-2 के स्कॉल क्लब में चल रहा था। बताते चले कि पिछले काफी समय से लाइमलाइट से दूर चल रहे रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने कुछ दिन पहले ही अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें साझा कीं थी। तस्वीरों में, हनी सिंह को ग्रे बनियान और काले रंग की ट्रैक पैंट पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने हरे रंग के स्नीकर्स की एक जोड़ी के साथ लुक को पूरा किया था।
Honey Singh का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
तस्वीर शेयर करते हुए हनी सिंह ने हैदराबाद में अपने शो के बारे में जानकारी दी थी। फोटो शेयर होने के तुरंत बाद रैपर के फैंस उनके इस गजब के ट्रांसफॉर्मेशन पर जमकर कमेंट किए थे। एक फैन ने लिखा था कि, किंग फिर से शेप में आ गए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यो यो अपने मूल फिगर में वापस आ गया है। एक और यूजर ने लिखा कि ओल्ड हनी सिंह जल्द ही वापस आ रहे हैं।

गौरतलब है कि 2013 में, हनी सिंह निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले पर एक रैप ‘मैं हूं बलात्कारी’ बनाने के बाद विवादों में आ गए थे। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की गई थी। इसके अलावा महिला समूहों और युवाओं ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें:
Yo Yo Honey Singh के नए अवतार से हैरान हुए फैंस, देखें तस्वीरें