म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने के लिए बेक़रार हैं Harnoor Chandi

0
250
Harnoor Chandi
Harnoor Chandi

Harnoor Chandi: कला, कलाकार और प्रतिभाओं की कोई उम्र नहीं होती। इस चीज को सही साबित कर रहे हैं राजस्थान के हरनूर चंदी। 19 अप्रैल 2003 को राजस्थान में जन्मे हरनूर चंदी अपने हुनर का प्रदर्शन करके सफलता हासिल करने के लिए मेहनत में जुटे हैं। हरनूर चंदी, आज म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने के लिए बेक़रार हैं। हरनूर चंदी इन दिनों अपनी पढ़ाई को भी पूरा कर रहे हैं और अपने सपनों को सच करने में भी जुटे हैं।

Harnoor Chandi: बचपन से ही पढ़ाई से ज्यादा म्यूजिक और बाकी एक्टिविटी में मन लगा रहा

chandi 2

Harnoor Chandi: एलएलबी की तैयारी कर रहे हरनूर का बचपन से ही पढ़ाई से ज्यादा म्यूजिक और बाकी एक्टिविटी में मन लगा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने पढ़ाई पर इसका असर नहीं आने दिया। वे अब भी अपनी स्टडी को लेकर फोकस कर रहे हैं। आज के समय में बॉलीवुड और पंजाबी गानों का काफी क्रेज है, लेकिन इसके बावजूद हरनूर चंदी इंग्लिश गानों को लेकर अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। विदेशी म्यूजिक को लेकर उनका क्रेज और उनके कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं।

chandi 1

यही नहीं अपने आने वाले गाने में बतौर सिंगर भी वे परफॉर्म करने वाले हैं। हरनूर चंदी को अक्सर ही अपने परिवार का पूरा सपोर्ट मिलता रहा है। यही नहीं अगर उन्हें मौका मिला तो वे जल्द ही फिल्म एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा सकते हैं। राहत फ़तेह अली खान के गानो को पसंद करने वाले हरनूर चंदी को एक्टर विद्युत जामवाल का अभिनय काफी पसंद आता है।

संबंधित खबरें…

KL Rahul और अथिया शेट्टी की शादी पर आया बड़ा बयान, अथिया के भाई ने कहा- शादी हो ही नहीं रही है तो तैयारी किस बात की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here