Happy New Year 2023: ‘नए साल का पहला सूर्योदय…’, बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, कई स्टार्स ने फैन्स को दी शुभकामनाएं

0
92
Happy New Year 2023
Happy New Year 2023

Happy New Year 2023: नए साल 2023 का स्वागत देशभर में धूम-धाम से किया जा रहा है। इस मौके पर लोग नए तरीके से अपनों को बधाईंया भेज रहे हैं। सभी की नए साल से काफी उम्मीदें हैं। एक तरफ जहां लोग नए साल की शुरूआत मंदिरों में दर्शन करके कर रहे हैं तो वहीं कई लोग पार्टी मना रहे हैं। नए साल के मौके पर देश भर की बड़ी राजनीतिक हस्तियों समेत बॉलीवुड जगत के कलाकारों ने भी अपने फैंस को विश किया है। इनमें अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारें शामिल हैं।

Happy New Year 2023: इन सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को दी शुभकामनाएं

नए साल के मौके एक्टर धर्मेंद्र से लेकर साउथ के बड़े स्टार्स ने भी जनता को नए साल की शुभकामनाएं दी। एकटर्स सोशल मीडिया पर लगातार अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और अपने फैंस को विश कर रहे हैं।

लोगों के दिलों पर राज करने वाले स्टार एक्टर धर्मेंद्र ने भी अपनी एक तस्वीर के साथ पोस्ट करते हुए फैंस को विश किया।

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘मेरे सभी प्यारे दोस्तों को नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं जहां सभी सपने सच हों, उम्मीदें पूरी हों, आकांक्षाएं साकार हों और खुशी और आनंद भरपूर हो।’

आलिया ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को नए साल की बधाइंया दी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here