Happy Birthday Anushka Sharma: कुछ इस तरह से शुरू हुआ अनुष्का शर्मा का फिल्मी करियर, जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं एक्ट्रेस

अनुष्का अपने एक्टिंग के अलावा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने रहते हैं।

0
147
Anushka Sharma
Happy Birthday Anushka Sharma

Happy Birthday Anushka Sharma: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री आज यानी 1 मई को अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। अनुष्का अपने एक्टिंग के अलावा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने रहते हैं। वहीं बात करें उनके फैशन सेंस की तो अनुष्का काफी अलग लुक में नजर आती हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं। उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें:

Happy Birthday Anushka Sharma
Happy Birthday Anushka Sharma

Anushka Sharma ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया

अनुष्का शर्मा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (Rab Ne Bana Di Jodi) से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से अनुष्का फिल्म इंडस्ट्री में छा गईं। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है, जिस वजह से आज वह टॅाप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं।

rab ne bana di jodi 0
Anushka Sharma

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा का एक प्रोडक्शन हाउस भी था। हालांकि अब उन्होंने प्रोडक्शन हाउस अपने भाई को दे दिया है। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर करते हुए कहा था कि वे अपने पहले प्यार एक्टिंग को और निखारना चाहती हैं। इसलिए कंपनी के ओनरशिप से हट रही हैं। अनुष्का ने अपने भाई Karnesh Sharma का Clean Slate Filmz प्रोडक्शन का ओनर बनाया है। इस बात की जानकारी अनुष्का ने एक नोट शेयर कर दी थी।

Anushka Sharma 2

एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए लेती हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा को हसीन अदाकारा के साथ साथ सक्सेसफुल बिजनेस वुमैन भी कहा जाता है। 12 दिसंबर 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनुष्का करोड़ो की मालकिन हैं। फिनएप (Finapp) रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का की कुल संपत्ति करीब 220 करोड़ रुपए (35 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का एक फिल्म में काम करने के लिए 10 करोड़ रुपए लेती है। इसके अलावा विज्ञापन से वह 4 करोड़ रुपए कमा लेती हैं।

Anushka Sharma
एक साल बाद सामने आईं Anushka Sharma की बेटी Vamika की तस्वीर

अनुष्का शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से शादी की है। बता दें कि विराट और अनुष्का दोनों ही अपने प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेकफुल हस्ती बन चुके हैं। लेकिन रियल लाइफ में दोनों ही काफी फनी और मस्ती मूड में रहना पसंद करते हैं। विरुष्का की जोड़ी ने इटली के टस्कनी में शादी की थी, इस शादी में दोनों के परिवार को लोग और नजदीकी मित्र शामिल हुए थे। पिछले साल यह स्टार कपल एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स भी बने हैं। इस बीच एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगीl

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli Anushka Sharma Anniversary: फैंस ने शेयर की शादी की थ्रोबैक तस्वीरें, Virushka पर लुटा रहे हैं जमकर प्यार, देखें पोस्ट

Aamir Khan और Kareena Kapoor ने लिया अजीबोगरीब चैलेंज, वीडियो देख फैंस हुए इंप्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here