Ganesh Chaturthi 2022: विघ्नहर्ता का आशीर्वाद लेने ‘लाल बाग के राजा’ के दरबार पहुंचे Kartik Aryan, वीडियो Viral

0
247
Ganesh Chaturthi 2022

Ganesh Chaturthi 2022: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है। महाराष्ट्र में इस गणेश महोत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड सितारे भी गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। इस खास मौके पर बॅालीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) लाल बाग के राजा के दरबार पहुंचे। वहां जाकर एक्टर ने भगवान विघ्नहर्ता का आशीर्वाद लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Ganesh Chaturthi 2022
Ganesh Chaturthi 2022

Ganesh Chaturthi 2022: Kartik Aryan ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

कार्तिक आर्यन ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है-‘लाल बाग के राजा के दरबार में पहुंच कर खुद को खुशकिस्मत मान रहा हूं। जीवन बदलने वाला यह साल रहा है।’

https://www.instagram.com/reel/Ch6OdZujQT4/?utm_source=ig_embed&ig_rid=986938ca-0f70-4a2a-b284-a453e6dce03a

इस दौरान कार्तिक आर्यन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। एक्टर के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन को अचानक देखकर फैंस बेहद खुश हो गए।

https://www.instagram.com/p/Ch6SqB6vNhh/?utm_source=ig_web_copy_link

इस बीच कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक-कियारा दूसरी बार एक साथ नजर आने वाले हैं। ‘सत्यप्रेम की कथा’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें:

Jogi Trailer: Diljit Dosanjh की ‘जोगी’ का ट्रेलर रिलीज, 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों पर आधारित है फिल्म

Karan Johar के साथ विवाद पर Kartik Aryan ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोग बनाते हैं बात का बतंगड़’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here