एक्स कपल Hrithik Roshan और Sussanne Khan ने एक साथ मिलकर मनाया बेटे का बर्थडे, फोटो Viral

सुजैन और ऋतिक के बेटे रिदान का आज 14वां जन्मदिन है। दोनों अपने बच्चे का जन्मदिन साथ में मना रहे हैं।

0
173
Hrithik Roshan
एक्स कपल Hrithik Roshan और Sussanne Khan ने एक साथ मिलकर मनाया बेटे का बर्थडे

बॅालीवड एक्टर ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्स कपल ने अपने बेटे का जन्मदिन साथ मनाया जिसकी तस्वीरें सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लंबे समय बाद पूरी फैमिली को साथ में देखा गया है।

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan

Hrithik Roshan और Sussanne Khan ने मनाया बेटे का बर्थडे

शेयर की गई तस्वीर में सुजैन ब्लू डेनिम और व्हाइट टैंक टॉप में हैं, जिसे उन्होंने ब्लैक स्पोर्ट्स के साथ स्टाइल किया है। बता दें कि सुजैन और ऋतिक के बेटे रिदान का आज 14वां जन्मदिन है। दोनों अपने बच्चे का जन्मदिन साथ में मना रहे हैं। सुज़ैन और ऋतिक अपने दोनों बेटे ऋदान और ऋहान के लिए हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं। सुजैन की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CdBJ1H_sRMH/

वहीं पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों अपने बच्चों के साथ लंच पर भी गए थे। गौरतलब है कि हाल ही में ऋतिक रोशन को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट किया गया था। इतना ही नहीं दोनों हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखे गए थे। ऐसे में यह तो अब साफ हो गया है कि ऋतिक सबा आजाद की कंपनी काफी इंजॉय कर रहे हैं।

Saba Azad
Hrithik Roshan

बता दें कि अपनी पत्‍नी सुजैन खान (Sussanne Khan) से अलग होने के कई सालों बाद ऋतिक रोशन एक बार फिर क‍िसी को डेट कर रहे हैं। सबा एक्‍ट्रेस के साथ- साथ म्यूजिशियन भी हैं। इस बीच ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें वो जल्द ही विक्रम वेधा में नजर आएंगे। फिल्म में ऋतिक रोशन जहां वेधा की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं सैफ विक्रम का किरदार निभाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:

Hrithik Roshan ने ‘Vikram Vedha’ के सेट से शेयर की नई तस्वीर ,धांसू अंदाज में नजर आए एक्टर

 Hrithik Roshan ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड Saba Azad के लिए शेयर किया पोस्ट, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here