बॅालीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हीरोपंती 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही फिल्म का नया गाना ‘विसल बजा 2.0’ रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फैंस के अलावा कई बॅालीवुड सेलेब्स भी इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
Esha Gupta ने Tiger Shroff के साथ शेयर किया वीडियो
वहीं अब एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर टाइगर के साथ एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ईशा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये हीरोपती 2 के लिए।’ वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में टाइगर ब्लू डेनिम के साथ पर्पल टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। तो वहीं ईशा गुप्ता ब्राउन कलर की ड्रेस पहने दिख रही हैं।
बताते चले कि फिल्म का प्रमोशन काफी जोरो शोरो से चल रहा है क्योंकि फिल्म इसी हफ्ते 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दिनों स्टार्स ‘हीरोपंती 2’ के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स को एक इवेंट में स्पॅाट किया गया था। तारा और टाइगर को साजिद नाडियाडवाला के मुंबई ऑफिस पर स्पॅाट किया गया था। इस दौरान दोनों ने ऑल इन ब्लैक ड्रेस पहना हुआ था। सोशल मीडिया पर इनकी फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हुई थी।
फिल्म में टाइगर श्रॉफ बबलू नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो लैला की बुरी योजना (नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निभाया गया किरदार) को रोकने के मिशन पर जाता है। आपको बता दें कि इस फिल्म से टाइगर बतौर सिंगर भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान द्वारा किया गया है। फिल्म में तारा सुतारिया टाइगर के साथ नजर आने वाली हैं। फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
Cannes 2022: Deepika Padukone बनी 75वें ‘फेस्टिवल डी कान्स’ की जूरी मेंबर