भारतीय नारी की खूबसूरती साड़ी में और बढ़ जाती है। हर कोई उन्हें एक झलक देखना चाहता है। बॉलीवुड की दुनिया में यू तो अभिनेत्रियां मिनी स्कर्ट, शॉर्ट्स पहना खूब पसंद करती हैं। पर बात जब भारतीय त्योहारों की होती है तो ये भारतीय नारी का रूप धारण कर लेती हैं। साड़ी लुक को लेकर प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चा में रहती हैं। क्योंकि वो अधिकतर विदेश में ही रहती हैं ऐसे में जब वो साड़ी पहनती हैं तो लोगों की नजरे उनसे हटती नहीं हैं। 1994 की मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय जब साड़ी पहनती हैं तो उनकी तस्वीर फैंस नीहारते रहते हैं। दोनों ही सुंदरता की देवी हैं यहां पर ये कहना बेहद मुश्किल है आखिर साड़ी में कौन बेहतर है ?

देखिए ये छह तस्वीरे

ऐश्वर्या राय की उम्र 46 साल है। पर इनके रूप का दीवाना हर कोई है। इन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि ये 46 साल की हैं। क्रीम कलर, नेट वाली साड़ी में एश्वर्या का लुक किलर लग रहा है।

aishwarya

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने साड़ी लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इनकी एक तस्वीर को फैंस कई दिनों तक सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इनकी उम्र 38 साल है पर यंग से यंग अभिनेत्री को मात दे सकती हैं। ब्लैक साड़ी नेट के साथ उसपर गुलाबी रंग की लिपस्टिक में प्रियंका बेहद सुंदर लग रही हैं।

pp 1

ब्लैक एंड वाइट साड़ी में एश्वर्या सुंदरता की देवी लग रही हैं। ये साड़ी काफी प्लेन है। चिता प्रिंट साड़ी है। जो कि 2019 के पहले काफी ट्रेंड में थी। इस तरह के कई टी-शर्ट भी बाजार में मौजुद हैं।

final

ये साड़ी गहरे नीले रंग की है। इसका प्रिंट बनारसी है। वैसे तो बनारसी का जब भी नाम लो तो लाल रंग ध्यान में आता है। पर भारत काफी आधुनिक हो गया है। बाजार में जिस रंग की साड़ियो की मांग है , उसी तरह की साड़ियां बुनकर बनाते हैं। प्रियंका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। प्रियंका ने साड़ी के साथ मैंचिंग चूड़ी भी पहना हुआ है।

sfddhr

यहां पर ऐश्वर्या राय ने गहरा लाल रंग पहना हुआ है। उनकी गोरी त्वचा पर लाल रंग उभर का सामने आरहा है। खबरों के अनुसार ये साड़ी भी बनारसी है। ऐश्वर्या इस तरह की साड़ियां अक्सर पहनती रहती हैं। गोल्ड बॉर्डर के साथ लाल साड़ी काफी सुंदर है। इसका प्रिंट गोल आकार में हैं।

fgdgbsd 1

ये फोटो नई नवेली दुल्हन प्रियंका चोपड़ा की है। प्रियंका की जब नई-नई शादी हुई थी तो उन्होंने इस साड़ी को पहना था। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसमें प्रियंका के मंगलसूत्र की काफी चर्चा हुई थी।

priyanka

साड़ी में दोनों का लुक एक दूसरे से भले ही 19-20 हो पर इन दोनों अभिनेत्रियों ने भारत का नाम बहुत रौशन किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक देश का नाम रौशन किया है। वहीं ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here