प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण साल 2018 की सबसे चर्चित अभिनेत्रियां रहीं। बाजीराव मस्तानी में काम कर चुकीं दोनों एक्ट्रेसेज ने इस साल शादी रचा ली। दोनों की ग्रैंड वेडिंग की फोटोज इंटरनेट पर छाई रहीं। दोनों फिर से एक खास वजह से सुर्खियों में हैं।

यूके के न्यूजपेपर वेस्टर्न वीकली के एक खास संस्करण ने एशिया की 50 सेक्सिएस्ट वुमन की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर रही हैं। दुनिया भर के प्रशंसकों ने अपने-अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए वोट किया। ये लिस्ट बुधवार को जारी की गई। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को तीसरा स्थान मिला है। वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान चौथे स्थान पर हैं।

पांचवे नंबर पर जो फीमेल है वो चौंकाने वाली है। इस लिस्ट में टॉप 5 में शिवांगी जोशी हैं। सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा बनकर घर-घर में मशहूर हुईं शिवांगी इस लिस्ट में पहली बार शामिल हुईं और सीधा टॉप 5 में आ गईं।

बता दें कि हर साल ये लिस्ट जारा की जाती है। पिछले साल इस लिस्ट में प्रिंयका चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल किया था। जबकि 2018 की लिस्ट में वे दूसरे स्थान पर हैं। इस साल दीपिका ने बाजी मारी है और वे ऐशिया की सेक्सिएस्ट वुमन बन गई हैं। दोनों कलाकारों के लिए ये साल शानदार रहा। दीपिका पादुकोण ने जहां एक तरफ रणवीर सिंह के साथ अपने 5 साल पुराने रिलेशनशिप को नया आयाम दिया और सात फेरे लिये वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की।

प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन में 1-2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू परंपराओं के तहत शादी रचाई, वहीं दीपिका और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की।प्रियंका चोपड़ा फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा रहेंगी। इसकी शूटिंग मार्च से शुरू होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here