गलतियों की सजा तो सबको भुगतनी पड़ती है लेकिन एक मामले में दलेर मेहंदी की बल्ले बल्ले हो गई क्योंकि वो अपनी गलती की सजा से बच गए। दरअसल, गायक दलेर मेहंदी को 2003 के मानव तस्करी मामले में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दोषी पाया है। उनको दो साल कैद की सजा सुनाई गई है। लेकिन अदालत ने उनको जमानत भी दे दी है। इस मामले में दिलेर मेहंदी के साथ ही उनके भाई शमशेर सिंह पर भी आरोप हैं। सिंगर दलेर मेहंदी पर आरोप था कि उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का काम किया। जाने-माने सिंगर दलेर मेहंदी ‘दंगल’, ‘सुल्‍तान’ जैसी कई फिल्‍मों में अपनी आवाज दे चुके हैं।

कोर्ट ने शुक्रवार को दलेर मेहंदी को दो साल कैद की सजा सुनाई, लेकिन करीब 20 मिनट के अंदर जमानत भी दे दी। उनके साथ उनके भाई शमशेर सिंह भी दोषी पाए गए लेकिन मेहंदी के साथ उनको भी जमानत मिल गई। फैसला आने के बाद पुलिस ने दलेर और उनके भाई को हिरासत में ले लिया था और जमानत मिलने के बाद छोड़ दिया। बता दें कि दलेर मेहंदी के खिलाफ मानव तस्करी का पहला मामला 2003 में दर्ज किया गया था, जब उनके ऊपर अपने शो के जरिए लोगों को विदेश भेजने का आरोप लगा था। यह केस अमेरिका में दर्ज किया गया था। इससे पहले भी वह 1998 और 1999 में दो बार अमेरिका गए थे। इस दौरान वो 10 लोगों को अमेरिका ले गए थे और वहीं छोड़ दिया। जिसमें वह एक बार एक अभिनेत्री के साथ गए थे और उनके साथ तीन लड़कियां भी गई थीं। जो वहीं रुक गईं।

दिलेर मेहंदी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। मैग्नासाउंड ने दलेर मेहंदी को ‘बोलो ता रा रा’ एल्बम के साथ बेहतरीन ढंग से डेब्यू किया था और इस एल्बम की दो करोड़ कॉपी बिकी थीं। इस एल्बम से वे पॉप स्टार बन गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here