कथक के दिग्गज कलाकार पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से बॅालीवुड में शोक की लहर है सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने कहा- वह एक लेजेंड थे लेकिन उनके पास एक बच्चे जैसी मासूमियत थी। वह मेरे गुरु थे।

पंडित विरजू महाराज देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से सम्मानित थे। 16 जनवरी 2022 को दिल्ली के अपने निजी आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बिरजू महाराज भारत के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक थे। बता दें कि शिष्यों और अनुयायियी प्यार से उन्हें पंडित-जी या महाराज-जी कह कर बुलाते थे। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।
Birju Maharaj के निधन पर बॅालीवुड में शोक की लहर
पंडित Birju Maharaj के निधन पर माधुरी दीक्षित ने लिखा, ‘वह एक लेजेंड थे। वह मेरे गुरु थे, लेकिन मेरे दोस्त भी थे। उन्होंने मुझे डांस और एक्टिंग सिखाईं, लेकिन उन्होंने फैंस और शिष्यों को पीछे छोड़ दिया है जिसे हम मिलकर आगे बढ़ाएंगे। धन्यवाद महाराज जी। कोटी कोटी प्रणाम।’
एक्टर अनुपम खेर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, ‘महाराज को डांस करते हुए देखना हमेशा एक जादुई अनुभव रहता था। वह मुझसे कहते थे, तेरी आंखों में बहुत शरारत है।’
पंडित बिरजू महाराज के निधन की खबर आने के बाद गायक अदनान सामी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि “महान कथक नर्तक-पंडित बिरजू महाराज जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। हमने प्रदर्शन कला के क्षेत्र में एक अद्वितीय संस्थान खो दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उन्हें शांति मिले।”
सुभाष घई ने भी दुख जताते हुए लिखा, ‘कथक के राजा से मेरी पहली शिक्षा मेरे कॉलेज यूथ फेस्टिवल में हुई थी। जब उन्होंने भगवान कृष्ण और राधा के बीच अपनी दो आंखों से बात करते हुए एक रोमांटिक बातचीत की थी। RIP BIRJU SIR’
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कथक किंवदंती और गायक पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। भारत ने एक गहना खो दिया है। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार देर रात बिरजू महाराज अपने पोते के साथ खेल रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:
- Birju Maharaj Passes Away: नहीं रहे कथक सम्राट पंडित Birju Maharaj, 83 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन
- Birju Maharaj के निधन पर देश भर में शोक की लहर, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख