Bhojpuri Song: Khesari lal yadav ने कोमल सिंह के साथ जमकर लगाए ठुमके, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

0
270
Bhojpuri Song: Khesari lal yadav ने कोमल सिंह के साथ जमकर लगाए ठुमके

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना ‘बरफ’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस कोमल सिंह (Komal Singh) नजर आ रही हैं। सॅान्ग को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 29,910,950 व्यूज और 4 लाख 90 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस गाने को खूब सुना भी जा रहा है।

Bhojpuri Song Khesari Lal Yadav (2)
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: Khesari lal yadav का ‘बरफ’ सॅान्ग ट्विटर पर कर रहा है ट्रेंड

गाने ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। बता दें कि खेसारी लाल के गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनका कोई भी म्यूजिक वीडियो हो हमेशा हिट रहता है। ‘बरफ’ गाने में खेसारीलाल यादव और नेहा राज ने अपनी आवाज दी है। गाने की लिरिक्स पवन पांडेय ( Pawan Pandey) ने लिखी है। वहीं, इसका संगीत प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने दिया है। गाने में खेसारी का ये अंदाज उनके दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खेसारी और नेहा राज के ‘बरफ’ गाने को बालाजी रिकॉर्ड्स (Balaji Records) नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

भोजपुरी सिनेमा जगत के सलमान खान कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने इस गाने से माहौल बना दिया हैं। सामने आते ही इस गाने से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने में खेसारी लाल और कोमल की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली है। साथ ही सुपरस्टार खेसारी लाल एक्ट्रेस संग खूब रोमांस करते भी दिख रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहें हैं। इससे पहले भी खेसारी ने ‘सईया के रोटी’ गाने से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। वहीं अब खेसारी का ‘बरफ’ भी रिकॉर्ड को तोड़ रहा है।

Screenshot 2022 10 14 160658
Bhojpuri Song

यह भी पढ़ें:

Bhojpuri New Song: Khesari Lal Yadav के नए गाने ‘Kajra’ ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड Saba Azad संग शेयर की पहली फोटो, यूजर बोले- ‘पहली वाली ज्यादा सुंदर थी’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here