Balwinder Safri Death: भांगड़ा स्टार और पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका 26 जुलाई को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलविंदर सिंह को 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी ट्रिपल बाइपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद भी उनकी एक और सर्जरी की गई थी। मगर हालात में सुधार नहीं हुआ और वह कोमा में चले गए। कोमा से बाहर आने के बाद भी उनकी हालत मे कोई सुधार नही दिखा। परिवार ने सोशल मीडिया में पोस्ट साझा कर गायक के निधन की जानकारी दी है।

Balwinder Safri Death: पंजाबी गानों के लिए जाने जाते थे बलविंदर
बलविंदर सफरी ने पंजाबी फोक गानों के जरिए सभी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उनके गाने वे पाव भांगड़ा’, ‘चान मेरे मखना’, ‘यार लंगड़े’ आदि सभी उनके फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। बलविंदर सफरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम थे। उनके निधन की खबर सामने आने के तुरंत बाद ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक शोक की लहर दौड़ गई है। कई फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
कोमा में थे बलविंदर
रिपोर्ट के मुताबिक, बलविंदर पिछले काफी समय से बीमार थे। अप्रैल में उन्हें दिल में हुई तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी व सर्जरी के बाद उन्हें और भी कुछ तकलीफ महसूस होने लगी थी। जिसके लिए उनका एक और ऑपरेशन किया गया, लेकिन इस ऑपरेशन के बाद ही वे कोमा में चले गए थे।
सीटी स्कैन में नजर आया ब्रेन हेमरेज

इस दौरान किए गए एक सीटी स्कैन में उनके ब्रेन हेमरेज का भी पता चला था। बलविंदर सफरी 86 दिनों तक अस्पताल में रहे और उसके बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। लेकिन कोमा से बाहर आने के बावजूद भी वह जिंदगी से जंग हार गए। नीरू बाजवा, गुरदास मान और जस्सी गिल जैसे कई पंजाबी सितारों ने बलविंदर सफरी के निधन पर शोक प्रकट किया है।
संबंधित खबरें…