भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली फेम प्रभास की लाखों लड़कियां फैंस हैं। खासतौर पर फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद से तो लड़कियां उनसे शादी करने को बेताब हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही है उसे सुनकर तो सभी लड़कियों के दिल टूटने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी दिसंबर में सगाई कर सकते हैं। 

देवसेना और बाहुबली के किरदार को भारत ही नहीं दुनियाभर में पसंद भी किया गया था। शायद इसी बात से प्रभावित होकर, अनुष्का शेट्टी और प्रभास ने असल जिंदगी में भी हमसफर बनने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का अपनी सगाई के लिए वजन भी घटा रही हैं, लेकिन इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो वो ऐसा अपनी अगली फिल्म भागमती’  की तैयारी के लिए कर रही हैं।

आपको बता दें कि दोनों के रिलेशन की खबरें भी काफी चर्चा में थीं। फिल्म के रिलीज होने के दौरान प्रभास को 6000 शादी के प्रपोजल भी आ चुके थे, जिन्हें प्रभास ने रिजेक्ट भी किया था। और तो और उन्होंने ने अनुष्का को भी शादी करने से रोका था। प्रभास चाहते थे कि उनकी तरह अनुष्का भी अपना सारा ध्यान बाहुबली पर दें।

हालांकि, दोनों स्टार्स अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी बोलने से बच रहे थे। अब खबरें आ रही हैं कि इस साल दिसंबर में दोनों सगाई करने जा रहे हैं। साउथ एशियन सिनेमा मैगजीन के फिल्म और फैशन क्रिटिक उमेर संधू ने इस बात की पुष्टि की है प्रभास और अनुष्का शेट्टी की सगाई दिसबंर में होने जा रही है। हालांकि, अब तक जोड़ी की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

दूसरे ट्विट में उमेर ने लिखा कि जोड़ी के एक क्लोज फ्रेंड ने इनके रिलेशनशिप और सगाई की खबर की पुष्टि की है।

बता दें कि बाहुबलीसे पहले प्रभास-अनुष्का बिल्ला (2009) और मिर्जी (2013) में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। और दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। बाहुबली आने के बाद से इस जोड़ी को और भी ज्यादा पसंद किया गया।

दोनों कम ही मौकों पर साथ दिखाई देते है। हाल ही में ‘बाहुबली’ की पूरी टीम यानी प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दुग्गाबाती को रवीना टंडन के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था।

सगाई की बात में कितनी सच्चाई है, ये तो वक्त ही बताएगा। खैर अभी तो इंतजार है की दोनों कब इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे।

आपको बता दें ‘बाहुबली 2’ की रिलीज के बाद प्रभास भी अपनी अगली फिल्म साहो के प्रोडक्शन में बिजी हैं और फिलहाल वो हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। दूसरी तरफ अनुष्का शेट्टी भी अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here