‘न्यूटन’ को भले ही ऑस्कर में वो सम्मान न मिल पाया हो लेकिन भारत में उसका जलवा कायम है। आज 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान किया गया। राजकुमार राव अभिनीत फिल्म न्यूटन को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के सम्मान से नवाजा गया। न्यूटन की झोली में एक और अवार्ड भी आया, अभिनेता पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार दिया गया। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी को बेहतरीन एक्टिंग के लिए स्पेशल अवार्ड से नवाजा गया है। अवॉर्ड पाकर पंकज त्रिपाठी काफी खुश हैं। अवॉर्ड के लिए उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया। बता दें कि 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन दिल्ली के पीआईबी कॉन्फ्रेंस रूम, शास्त्री भवन में आयोजित किया गया है। अलग अलग कैटेगरी में जूरी के तीन चेयरपर्सन (फीचर, नॉन फीचर और लेखनी) 65 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा कर रहे हैं।

अभिनेता विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के सम्मान दिया गया। फिल्म ‘नागर कीर्तन’ के लिए बंगाली अभिनेता रिद्धी सेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। बता दें कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा दिया जाएगा। वहीं, इसी सेरेमनी के दौरान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की भी घोषणा की जाएगी। जूरी पैनल में 10 सदस्य हैं, जिसमें स्क्रीन राइटर इम्तियाज हुसैन, गीतकार महबूब, साउथ इंडियन एक्टर गौतमी, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, रणजीत दास, राजेश मापुष्कर, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफरी शामिल हैं। घोषणा के बाद 65 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी 3 मई 2018 को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समिति चेयरमैन और जाने माने डायरेक्टर शेखर कपूर ने इन पुरस्कारों का एलान किया। बेस्ट मराठी फिल्म कच्चा लिंबू को मिला। बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के गाने ‘गोरी तू लट्ठ मार’ के लिए गणेश आचार्य को मिला। बेस्ट एक्शन डायरेक्शन बाहुबली-2 के नाम रही। बेस्ट सिंगर मेल का अवॉर्ड  येशुदास को मिला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here