Anil Kapoor: 22 मई को करण जौहर की फिल्म “Jug Jug Jeeyo” का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर रिलीज करने के लिए मुम्बई में एक शानदार इवेंट आयोजत किया गया था। इस दौरान इवेंट में फिल्म की पूरी कास्ट यानी, कियारा आडवाणी (Kiara Advani), वरुण धवन (Varun Dhawan), अनिल कपूर (Anil Kapoor), नीतू कपूर (Neetu Kapoor), मनीष पॉल (Manish Paul) और डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) पहुंचे थे।
वहीं, इवेंट में करण जौहर ने कुछ ऐसा किया जिससे अनिल कपूर हैरान हो गए। दरअसल, इवेंट के दौरान मस्ती करते हुए करण जौहर अचानक अनिल कपूर के पैर छूने लगे। इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Anil Kapoor ने स्टेज पर किया जंप
फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान पूरी कास्ट मौजूद थी, सभी एक-दूसरे के साथ बेहद मस्ती कर रहे थे। इसी मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें करण जौहर पूरी कास्ट को स्टेज पर बुलाते हैं, जैसे ही अनिल कपूर स्टेज पर आते हैं करण उनके पैर छूने की कोशिश करते हैं।
अचानक करण के इस एक्शन से अनिल कपूर तेजी से पीछे हटते हैं कि उनके सनग्लासेस नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद अनिल कपूर अपने शेड्स उठाते हैं और करण को इशारे कर के मना करते हैं। इसके बाद करण जौहर और अनिल कपूर एक-दूसरे के गले लगते हैं।
आज भी Anil Kapoor के लुक के दीवाने हैं फैंस
ऐसा कहते तो हमने कई जगह सुना होगा कि दिल जवां हो तो इंसान कभी बूढ़ा नहीं होता है। एक्टर अनिल कपूर का कुछ यही अंदाज है, दरअसल, इस उम्र में भी अनिल कपूर के लुक्स और बॉडी को देखकर उनके फैंस उनके दीवाने हैं। अपनी पर्सनालिटी से अनिल कपूर इस उम्र में भी कई नए एक्टर्स को टक्कर देते हैं।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
अगर फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इस फिल्म का ट्रेलर काफी कॉमिक और मजेदार है। वहीं, ट्रेलर के अंत में कॉमेडी के साथ थोड़ा इमोशनल सीन भी देखने को मिला है। यानी कहा जा सकता है कि इस फिल्म में कई तरह के फैमिली ड्रामा और इमोश्नस देखने को मिल सकते हैं। यह फिल्म सिनेमा घरों में 24 जून को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें:
Varun Dhawan स्टारर फिल्म ‘Jug Jug Jeeyo’ का पोस्टर आउट, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी Varun Dhawan-Kiara Advani की फिल्म ‘Jug Jugg Jeeyo’