Ajay Devgn Kajol Wedding Anniversary: Ajay Devgn ने फोटो शेयर कर वाइफ Kajol को दी सालगिरह की बधाई, जानें कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

0
348
Ajay Devgn Kajol
Ajay Devgn Kajol wedding Anniversary

Ajay Devgn Kajol Wedding Anniversary: बॅालीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (kajol) आज अपनी शादी की 23वीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने 24 फरवरी साल 1999 को शादी की थी। आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं। काजोल और अजय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों हमेशा फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अजय ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वह काजोल को अपनी सालगिरह की याद दिलाते नजर आए थे। वहीं अब अपनी शादी की सालगिरह में उन्होनें पत्नि काजोल की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है।

Ajay Devgn Kajol wedding Anniversary
Ajay Devgn Kajol wedding Anniversary

Ajay Devgn और Kajol की पहली मुलाकात

अजय ने अपनी शादी की 23वीं सालगिरह पर सोशल मीडिया पर काजोल की थ्रोबैक तस्वीर साझा कर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजोल की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काजोल पीले रंग के ड्रेस में नजर आ रही हैं। बताते चले कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘हलचल’ में हुई थी जो 1995 में आई थी। पहली मुलाकात में काजोल को नापसंद कर देने वाले अजय ने बाद में 24 फरवरी 1999 में काजोल से लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्‍चे न्‍यासा और युग हैं।

OIP 2 1

इस फिल्म के सेट पर मिलने के बाद अजय देवगन और काजोल की अच्छी दोस्ती हो गई थी। और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1999 में इन दोनों ने शादी की थी। काम की बात करें तो फिल्म तान्हाजी में दोनों एक साथ नजर आए थे। ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री भी हासिल कर ली थी। अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तान्हाजी ने रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। इस फिल्म में दर्शकों ने काजोल और अजय के रोल को काफी पसंद किया था।

63043708

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से काजोल को मिली पहचान

वहीं काजोल के हिट फिल्म की बात करें तो ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’(Dilavaale Dulhaniya Le Jaenge) काजोल की हिट फिल्मों में शुमार है। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ डीडीएलजे को रिलीज हुए 26 साल पुरे हो गए है। इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के डायलॉग ने सभी के दिलों में जगह बना ली थी। जैसे अमरीश पूरी का “जा सिमरन जा जी ले अपनी ज़िंदगी” वाला सीन। जिसमें सिमरन ट्रेन के पीछे भागती हुई राज का हाथ पकड़ने की कोशिश करती है। इसी बीच फिल्म एक क्लिप काजोल (kajol) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।  

KAOJL

इस वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा था-“सिमरन ने 26 साल पहले पकड़ी थी ट्रेन और इस प्यार के लिए हम आज भी सभी का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.. #26 years of ddlj”। इस फिल्म के बाद से ही शाहरुख़ खान को किंग ऑफ रोमांस कहने लगे थे। यह फिल्म आज भी लोगो के बीच उतनी ही पॉपुलर है। जितनी ये रिलीज़ के वक़्त थी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here