ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) विश्व सुंदरी हैं। इनकी तरह बनने के लिए कई लड़कियां अपनी सर्जरी करवाती हैं कई इनके हाव भाव को कॉपी करती हैं। पर ऐश्वर्या तो ऐश्वर्या हैं उनके जैसा कोई नहीं हो सकता है। उनकी सुंदरता की दुनिया कायल है। पर जब ऐश्वर्या की हमश्कल सामने आई तो उसे देख कर हर कोई दंग रह गया। पाकिस्तान की रहने वाली हूबहू ऐश्वर्या की तरह दिखने वाली आमना इमरान के वीडियो तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर हैरान हैं। लोगों का कहना है कि यह तो पाकिस्तान की ऐश्वर्या है।
Aishwarya Rai के कारण फेमश हुईं Aamna Imrann

Aamna Imrann अपनी सुंदरता और ऐश्वर्या की तरह दिखन के कारण सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वह साल 2021 में काफी वायरल हुईं थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और तस्वीरों को नए साल के मौके पर शेयर किया। आमना फिर चर्चा में आ गई हैं।
यूजर उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर के उन्हें पाकिस्तान की ऐश्वर्या राय बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि यकीन नहीं हो रहा है कि आप ऐश्वर्या की तरह दिखती हैं।
Aishwarya Rai की तरह दिखती हो- Social Media User

आमना अपने लुक की वजह से सोशल मीडिया की चहीती हैं। उन्हें यूजर प्यार से ऐश कहते हैं।
आमना भी ऐश्वर्या को कॉपी करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐश्वर्या के हर लुक को कॉपी करती हैं।
आमना इमरान एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया Influencer हैं। ऐश्वर्या की तरह दिखने की वहज से वह पाकिस्तान में काफी फेमस हैं। उनके हर वीडियो और तस्वीरों को फैंस पसंद करते हैं। आमना के इंस्टाग्राम पर 26 हजार फॉलोअर्स हैं।
संबंधित खबरें:
- Farhan Akhtar और Shibani Dandekar इस महीने करेंगे Intimate Wedding, 3 साल से कर रहे हैं Date
- Priyanka Chopra ने धूमधाम से नए साल का किया स्वागत, पति संग Romantic अंदाज में आईं नजर