सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की बेटी की पहली झलक अब सामने आई है। आदित्य ने अपनी बेटी के थर्ड मंथली बर्थडे पर बेहद ही क्यूट फोटो फैंस के साथ शेयर की हैं। आपको बता दें आदित्य और उनकी वाइफ श्वेता अग्रवाल 24 फरवरी, 2022 को इस नन्ही परी के पेरेंट्स बने। इसी के साथ आदित्य ने अपने फैंस को अपनी बेटी का नाम भी बताया।

Aditya Narayan की प्रिंसिस का नाम है त्विषा नारायण
हाल ही में आदित्य नारायण ने अपनी बेटी का फोटोशूट कराया और वहीं फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, “कल (24 मई) को यह तीन महीने की हो जाएगी। मिलिए हमारी प्यारी सी परी त्विषा नारायण झा से।” दरअसल, त्विषा का मतलब रोशनी और चमक होता है।

लोगों ने आदित्य नारायण के फैमिली फोटो को काफी पसंद किया है। आदित्य और श्वेता की बेबी डॉल की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कई यूजर्स त्विषा की क्यूटनेस पर बेहिसाब प्यार बरसा रहे हैं। सभी फोटो बहुत ही प्यारी लग रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य नारायण ने अपने फैंस को बताया था कि वो 40 दिनों तक अपनी बेटी की फोटो किसी को नहीं दिखा सकते हैं।

आपको बता दें, आदित्य और श्वेता की शादी 1 दिसम्बर, 2020 को हुई थी। इनकी पहली फिल्म “शापित” से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। कई सालों तक आदित्य और श्वेता ने अपने रिलेशनशिप को छुपा कर रखा था। दोनों ने शादी के कुछ महीने पहले ही अपने रिलेशनशिप को फैंस के सामने रिवील किया था।
संबंधित खबरें:
सिंगर Aditya Narayan के घर आई नन्ही परी, पत्नी Shweta ने दिया बेटी को जन्म
सिंगर Aditya Narayan बनने जा रहे हैं पापा, शेयर की वाइफ श्वेता के बेबी बम्प की फोटो