777 Charlie Trailer Out: रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) की आगामी फिल्म 777 चार्लि (777 Charlie) का आज यानी 16 मई को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रक्षित की यह फिल्म एक अकेले आदमी और एक कुत्ते के रिश्ते की कहानी है। फिल्म का ट्रेलर हिन्दी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज़ किया गया।

777 Charlie Trailer Out: इंसान और कुत्ते के बीच प्यार
फिल्म में राज बी शेट्टी, दानिश सैत, संगीता श्रिंगेरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर सुपरस्टार धनुष ने तमिल भाषा में लॉन्च किया है। वहीं विजय वेंकटेश, साई पल्लवी, मांचू लक्ष्मी और राणा दग्गुबाती ने तेलुगु संस्करण में लॉन्च किया हैं। फिल्म का निर्देशन किरन राज ने किया है। फिल्म का निर्माण रक्षित ने खुद अपने बैनर तले किया है।
777 चार्ली की कहानी एक निराशावादी व्यक्ति के जीवन के चारों ओर घूमती है। वह अपने जीवन में बहुत अकेला हो जाता है। बाद में उसके जीवन में सबसे अच्छे साथी यानी एक डॉग चार्लि की एंट्री होती है। जो जिंदगी को पूरी तरह से बदल देता है। चार्लि के आने के बाद वह खुश रहता है। बता दें कि केजीएफ चैफ्टर 2 के बाद फिल्म 777 चार्लि का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेलर को बॅालीवुड सेलिब्रिटी के साथ हिंदी संस्करण में भी लॉन्च करने की बात चल रही है। हालांकि अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च भव्य तरीके से किया गया। बता दें कि टीजर लॅान्च के लिए भी शानदार आयोजन किया गया था। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा है। यह फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें:
- ‘Kabhi Eid Kabhi Diwali’ के सेट से Shehnaaz Gill का फर्स्ट लुक हुआ लीक, बालों में गजरा लगाए दिखीं एक्ट्रेस
- ‘Khushi’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, Samantha Prabhu संग इश्क लड़ाएंगे Vijay Deverakonda, जानें कब रिलीज होगी फिल्म