साल 2017 अब अपने चरम पर है, साथ ही इस साल ने सभी के जीवन में खूबसूरती के बहुत सारे रंग बिखेरे। साल चाहे कोई भी हो, सोशल मीडिया का क्रेज यंगस्टर्स से लेकर सभी ऐजग्रुप के लोगों में देखने को मिलता हैं। जिसमें सबसे ज्यादा यूट्यूब लोगों के दिल के करीब रहता हैं। अब साल अंत होने को हैं, तो सभी ये भी जानना चाहते होंगे कि इस साल किस विडियो ने लोगों के दिलों पर राज किया और किस विडियो को सबसे ज्यादा बार देखा और शेयर किया गया।

बता दे यूट्यूब ने इस साल के ‘टॉप ट्रेंडिंग वीडियो’ की लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में लुइस फोंसी का स्पैनिश गीत ”डेपासिटो’ सबसे ऊपर है, जिसे करीब 4.4 मिलियन (44 लाख) लोगों ने देखा। भारत के भी कई वीडियोज ने साल 2017 में यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया। यूट्यूब ने भारत में ट्रेंड करने वाले टॉप 10 वीडियोज की लिस्ट भी शेयर की है। चलिए एक नजर उन वीडियोज पर डालते हैं, जिन्हें आपने सबसे ज्यादा लाइक, कमेंट और शेयर करके टॉप 10 में जगह दी हैं।

1-बीबी की वाइन्स: टॉप ट्रेंडिंग वीडियो लिस्ट मेंबीबी की वाइन्स’ नंबर 1 पर हैं। कॉमेडी पर आधारित इस ग्रुप स्टडी विडियो को 19 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और पसंद किया।

[vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=F1qFB4n9K6Q&feature=youtu.be”]

2-जिमकी कम्मल डांस: टॉप ट्रेंडिंग वीडियो की लिस्ट में ‘जिमकी कम्मल डांस’ नंबर 2 पर है, ये एक डांस विडियो हैं, जिसमें स्कूल की लड़कियों का डांस परफॉरमेंस सभी के दिल को लुभाने में कामयाब रहा। इसे यूट्यूब पर 19 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया।

[vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=Och5LmLGQjI&feature=youtu.be”]

3-Ed Sheeran-Shape of you: ये विडियो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिसे 19 मिलियन व्यूज मिलें।

[vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=Kl5B6MBAntI&feature=youtu.be”]

4-चाचा के पटाखे: इस कॉमेडी विडियो को यूट्यूब पर 18 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया।

[vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=tHG6heD66PA”]

5-चीज बड़ी है (डांस कवर): ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ डांस विडियो को 13 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया। ये विडियो ट्रेंडिंग वीडियो लिस्ट में पांचवे नंबर पर हैं।

[vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=LCk88bTSUhk&feature=youtu.be”]

6-अमित बडाना (That dumb friend in every group): अमित बडाना के इस कॉमेडी विडियो को 11 मिलियन व्यूज मिलें।

[vc_video link=”https://youtu.be/88mKjpgKSMc”]

7 – कंगना रनौत इंटरव्यू (आप की अदालत): कंगना रनौत का ये विडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया। इस विडियो को करीब 9.8 मिलियन बार देखा गया।

[vc_video link=”https://youtu.be/N3wHgadR3Y8″]

8-पूजा टोटला (Unique Rangoli Design): रंगोली के इस विडियो को सभी ने बहुत पसंद किया, ये रंगोली विडियो 9.3 मिलियन व्यूज के साथ आंठवे नंबर पर रहा।

[vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=BlcEQDUH51g”]

9- मेहंदी विडियो: मेहंदी आर्टिस्टिका के मेहंदी वीडियो को 12 मिलियन व्यूज मिले।

[vc_video link=”https://youtu.be/KKAF4d6R9Vw”]

10-जाकिर खान: ‘लाइफ में चाहिए इज्जत’ वाले वीडियो को 11 मिलियन व्यूज मिलें।

[vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=7V6FGF1ffgQ&feature=youtu.be”]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here