Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव सोमवार यानी 14 फरवरी को शुरू हो गए हैं। सोमवार को वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई है जो शाम 5 बजे तक चलेगी। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों पर 682 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

बता दें कि Uttarakhand Election 2022 एक ही चरण में हो रहा है। चुनाव की बात करें तो इसका शेड्यूल इस प्रकार रहा: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी को नॉमिनेशन की लास्ट डेट, 29 जनवरी तक स्क्रूटनी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 14 फरवरी को मतदान।
Uttarakhand Election 2022 में तीन पार्टियों में मुख्य मुकाबला
सत्ताधारी पार्टी बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी करने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी सरकार बनाने के लिए पूरी तैयारियों में जुटी है। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भी नजर है।

AAP ने अपने मुख्यमंत्री का चेहरा Ajay Kothiyal को बनाया है जो गंगोत्री विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस की कमान संभाली है। रावत लाल कुआं विधानसभा सीट से मैदान में उतरे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि इस चुनाव का परिणाम 10 मार्च को आएगा।
यह भी पढ़ें:
- Uttarakhand Election 2022: गंगोत्री से जीतने वाले दल की राज्य में बनती है सरकार, जानिए राजनीतिक इतिहास
- Uttarakhand Election 2022: लालकुआं विधानसभा क्षेत्र पर सबकी निगाहें, जानें इस वीआईपी सीट का इतिहास