Brahmin MLA in Uttarakhand 2022: उत्तराखंड की राजनीति की बात करें तो यहां पर हमेशा से ब्राह्मणों का वर्चस्व रहा है। माना जाता है कि उत्तराखंड में ब्राह्मणों की जनसंख्या 20% है। जो प्रतिशत में पूरे देश में सबसे ज्यादा है। एनडी तिवारी, हेमंत नंदन बहुगुणा जैसे ब्राह्मण चेहरे राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। हाल ही में संपन्न हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी कई ब्राह्मण प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। जिसमें Arvind Pandey, Madan Kaushik, Ganesh Joshi समेत सबसे ज्यादा बीजेपी के ब्राह्मण प्रत्याशी जीत कर आए हैं। वहीं कांग्रेस के टिकट पर मनोज तिवारी जैसे ब्राह्मण चेहरे को भी जीत नसीब हुई।

ब्राह्मण उम्मीदवारों में Subodh Uniyal सबसे प्रमुख हैं। पिछली सरकार में मंंत्री रहे सुबोध उनियाल ने नरेंद्र नगर सीट से चौथी बार चुनाव जीता है। जनता और अपने साथी विधायकों के बीच अपनी मजबूत छवि के कारण उनियाल को अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है।

बीजेपी नेता अरविंद पांडे ने उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में गदरपुर सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को हराया है। बता दें कि पांडे धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। 5वीं बार चुनाव जीतकर वो अब उत्तराखंड के बड़े ब्राह्मण चेहरे बन गए हैं।

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनावी मैदान फतह किया है। उन्होंने कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 15,238 वोटों से चुनाव हराया है।
Brahmin MLA in Uttarakhand 2022: देखें पूरी लिस्ट
- अल्मोड़ा – मनोज तिवारी (कांग्रेस)
- डोईवाला बृजभूषण – गैरोला (बीजेपी)
- गदरपुर – अरविंद पांडे (बीजेपी)
- हरिद्वार – मदन कौशिक (बीजेपी)
- कर्णप्रयाग – अनिल नौटियाल (बीजेपी)
- कालाढूंगी – बंशीधर भगत (बीजेपी)
- मसूरी – गणेश जोशी (बीजेपी)
- नरेंद्रनगर – सुबोध उनियाल (बीजेपी)
- रायपुर – उमेश शर्मा कौ (बीजेपी)
- सितारगंज – सौरभ बहुगुणा (बीजेपी)
- टिहरी – किशोर उपाध्याय (बीजेपी)
- रानीखेत – प्रमोद नैनवाल (बीजेपी)
- यमुनोत्री – संजय डोभाल (बीजेपी)
(अगर हमारी लिस्ट में कोई नाम छूट गया हो तो कृपया कमेंट करके बताएं।)
यह भी पढ़ें:
- Muslim MLA in UP 2022 : UP में बढ़ी मुस्लिम विधायकों की संख्या, देखें चुनाव जीतने वालों की पूरी लिस्ट
- Yadav MLA in UP 2022: SP की हार में भी इन यादव प्रत्याशियों ने बचाया अपना किला, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
- Kurmi MLA in UP 2022: यूपी चुनाव में कुर्मी प्रत्याशियों का शानदार प्रदर्शन, देखें पूरी लिस्ट
- Brahmin MLA in UP 2022: यूपी में दिखा ब्राह्मण प्रत्याशियों का जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट