Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत आज राहुल गांधी के साथ गुजरात दौरे पर हैं। बता दें कि सीएम गहलोत गुजरात चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक है। पिछली बार वह गुजरात के प्रभारी थे। खास बात यह है कि इस बार चुनाव में आप पार्टी की एंट्री से कांग्रेस को बड़ा नुकसान देखने को मिल सकता हैं। वहीं सूरत में अशोक गहलोत ने पत्रकारों सें बातचीत में कहा कि इस बार भाजपा सरकार का विरोध हो रहा है। पिछली बार नहीं था, लोग भड़के हुए हैं।
Ashok Gehlot: सरकार की नौटंकी की राजनीति नहीं चलने वाली
पूरे देश ने COVID के दौरान कुप्रबंधन देखा। विशेष रूप से उस राज्य में जो आजादी से पहले भी मजबूत था। वहीं मोरबी कांड को लेकर कहा कि हमने उच्च न्यायाल के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की , पर ऐसा नहीं हुआ। अवैध शराब से लोगों की मौत हुई है। इस बार सरकार की नौटंकी की राजनीति नहीं चलने वाली, चौंका देने वाले परिणाम आएंगे।

क्या केजरीवाल भाजपा के साथ सांठगांठ कर रहे हैं?
वहीं AAP पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कोई अरविंद केजरीवाल से पूछे कि उन्होंने अचानक हिमाचल से प्रचार क्यों वापस ले लिया है? उन्होंने वहां सिर्फ उम्मीदवारों का प्रचार किया है। क्या वे भाजपा से सांठगांठ कर रहे हैं? उनकी विश्वसनीयता कम हो गई है।
वहीं राहुल गांधी गुजरात सहित हर राज्य की यात्रा कर रहे हैं। उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को हर घर जानता है। उनके लिए शारीरिक रूप से यहां होना संभव नहीं था क्योंकि वह यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। वह आज यहां आ रहे हैं और अपने मन की बात कहेंगे।
जब से उन्होंने यूपी चुनाव जीता है, पीएम-अमित शाह यहां (गुजरात) नियमित रूप से आने लगे हैं। इसका मतलब है कि उन्हें लगता है कि यहां से बीजेपी का सफाया हो गया है। आप खुद सोचें कि वे हर हफ्ते यहां आते हैं, इसका क्या मतलब है? यह उनकी कमजोर स्थिति को दर्शाता है। इसलिए दोनों ने यहां डेरा लगाया हुआ है।
संबंधित खबरें:
- Gujarat Assembly Election: शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी… जानें कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या है खास?
- AAP कैंडिडेट के अपहरण और फिर नामांकन वापस पर बोले सीएम केजरीवाल- ऐसी सरेआम गुंडागर्दी कभी नहीं देखी गई