World Thinking Day 2022: आज यानी 22 फरवरी को पूरा विश्व World Thinking Day मना रहा है। यह दिवस 1926 में Girls Guides And Girl Scouts द्वारा शुरू किया गया था जिसे अब लगभग 150 देशों में मनाया जाता है। इस दिन का अपना एक अलग महत्व और इतिहास है।

World Thinking Day History
1926 में Girls Scout International Conference की चौथी बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि एक ऐसा दिवस जरूर मनाया जाना चाहिए जिसमें हम Girls Guide और Girls Scout “Sisters” को अपनी तरफ से धन्यवाद करें और साथ ही अन्य लड़कियों को Girls Scout और Girls Guide का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित कर सकें। इसके बाद 22 फरवरी Thinking Day के नाम से जाना जाने लगा। दरअसल, 22 फरवरी को Lord Biden-Pawel और उनकी पत्नी Lady Olive Biden-Pawel दोनों का ही जन्मदिन होता है। Lord Boy Scout आंदोलन के संस्थापक थे। बाद में 1999 में इस दिन का नाम World Thinking Day कर दिया गया।

World Thinking Day Significance
इस दिन की शुरूआत खास तौर पर महिलाओं के अधिकारों और जरूरतों के लिए उनमें जागरूकता पैदा करने के लिए की गई थी। साथ ही इस दिन जरूरतमंद और योग्य महिलाओं की मदद करने के लिए धन जुटाया जाता है। यह दिवस पूरे विश्व में लाखों युवा महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। इस दिन सभी युवा महिलाओं को खुले मंच पर सबके सामने अपनी बातें रखने का मौका दिया जाता है, जिससे उनका आत्म- विश्वास बढ़े। ज्यादातर जगहों पर समारोह का आयोजन किया जाता है और वहां Girls Guide और Girls Scout के सदस्यों को बुलाया जाता है जो बाकी लड़कियों को जागरूक करती हैं।

World Thinking Day 2022 Theme
हर साल World Thinking Day की थीम रखी जाती है। साल 2022 के लिए “Our World: Our Equal Future: The Environment And Gender Equality” है।

इस थीम के जरिए महिलाओं को यह बताने की कोशिश हो रही है कि महिलाएं भी पुरुषों के बराबर हैं।
संबंधित खबरें:
- International Day of Peace 2021: आज मनाया जा रहा है विश्व शांति दिवस, जाने इस बार की थीम
- International Mother Language Day: 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, जानें क्या है इसका महत्व?