कौन हैं Santishree Dhulipudi जो बनेंगी JNU की पहली महिला VC

0
858
Santishree Dhulipudi
Santishree Dhulipudi

शिक्षा मंत्रालय ने Santishree Dhulipudi को Jawaharlal Nehru University का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया है। सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रहीं शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित को पांच साल के लिए JNU का अगला कुलपति बनाया गया है। बता दें कि शांतिश्री धुलीपुड़ी JNU की पहली महिला कुलपति बनेंगी।

Santishree Dhulipudi Appointment
Santishree Dhulipudi Appointment

कौन हैं Santishree Dhulipudi ?

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में जन्म लेने वालीं Santishree Dhulipudi भारत के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपती होंगी। भारत के कई विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर के तौर पर पढ़ा चुकीं धुलीपुड़ी का कुलपति के तौर पर पांच साल का कार्यकाल होगा। वे इससे पहले सावित्री बाई फुले, गोवा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी हैं। Santisree Dhulipudi Pandit जेएनयू की 15वीं कुलपति बनने जा रही हैं। उन्हें प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार का कार्यकाल खत्‍म होने के बाद नियुक्त किया गया है।

Santishree Dhulipudi
Santishree Dhulipudi

जेएनयू की कुलपति बनने जा रहीं शांतिश्री खुद यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से 1986 में एम.फिल. और 1990 में पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। इससे पहले उन्होंने मद्रास स्थित प्रेजिडेंसी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। प्रो पंडित की अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मराठी, संस्कृत पर भी बहुत अच्‍छी कमांड है।

UGC New Chairman

बता दें कि इससे पहले Jawaharlal Nehru University के वाइस चांसलर Pro. Jagdish Kumar थे और जगदीश कुमार का JNU के कुलपति के तौर पर कार्यकाल 31 जनवरी, 2022 को समाप्त हो गया है। जिसके बाद Ministry Of Education (MoE) ने Jagadesh Kumar को 4 फरवरी को UGC (University Grants Commission) का चेयरमैन बनाया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here