Bihar Board Exam 2023: बिहार बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें परीक्षा की तारीख

0
198
CBSE Board Exam Alert
CBSE Board Exam Alert

Bihar Board Exam 2023: बिहार बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। दरअसल, कक्षा 12वीं और 10वीं के बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टोबल जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्ड शेड्युल चेक कर सकते हैं। यह शेड्यूल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in जाकर चेक कर सकते हैं। आपको बता दें, नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षा 01 फरवरी, 2023 से शुरू हो जाएगी और वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी, 2023 से शुरू होगी।

Bihar Board Exam 2023: ये हैं मुख्य परीक्षा तारीखें

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 फरवरी, 2023 से शुरू हो जाएगी जोकि 11 फरवरी को खत्म हो जाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहले पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 तक होगा और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक की आयोजित की जाएगी।

Bihar Board Exam 2023: 10 जनवरी से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी, 2023 से आयोजित किए जाएंगे जो 20 जनवरी को समाप्त होंगे। जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर, 2022 को परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। वहीं, थ्योरी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी, 2023 को जारी किए जाएंगे।

Bihar Board Exam 2023: ये है 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

  • 1 फरवरी 2023 – मैथ्स, हिंदी
  • 2 फरवरी 2023 – फिजिक्स, इंग्लिश
  • 3 फरवरी 2023 – केमिस्ट्री, ज्योग्राफी
  • 4 फरवरी 2023 – इंग्लिश, हिस्ट्री
  • 6 फरवरी 2023 – बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस
  • 7 फरवरी 2023 – हिंदी, इकोनॉमिक्स

बाकी विषयों की जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Bihar Board Exam 2023: 14 फरवरी से आयोजित होंगी 10वीं की परीक्षा

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2023 का आयोजन 14 फरवरी से किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहले पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 तक होगा और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक की आयोजित की जाएगी।

1 19

Bihar Board Exam 2023: ये है 10वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

  • 14 फरवरी 2023 – गणित
  • 15 फरवरी 2023 – विज्ञान
  • 16 फरवरी 2023 – समाजिक विज्ञान
  • 17 फरवरी 2023 – अंग्रेजी
  • 20 फरवरी 2023 – हिंदी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली
  • 21 फरवरी 2023 – द्वितीय भारतीय भाषा
  • 22 फरवरी 2023 – ऐच्छिक विषय

संबंधित खबरें:

बिहार बोर्ड ने जारी किया वार्षिक परीक्षा 2023 का कैलेंडर, जानें कब है मैट्रिक और इंटर के एग्जाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here