UPSSSC PET Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह UPSSSC की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनोड कर सकते हैं। परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को दो फेज में आयोजित की जाएगी। पहले फेज में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। आयोग की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी।
बता दें कि पीईटी में रिकार्ड तोड़ 37.34 लाख युवाओं ने आवेदन किए हैं। साल 2021 में पीईटी के लिए 20.73 लाख ने आवेदन किए थे। इस साल पीईटी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या कहीं ज्यादा है। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का फॉलो करके आधिकारिक साइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Admit Card 2022: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आपको यूपीएसएसएससी की आधिकारिक साइट upsssc.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करना है।
- लॉगिन के लिए मांगी गई डिटेल्स को भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आगे कोई परेशानी न हो इसलिए आप एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख सकते हैं।
संबंधित खबरें:
- UP Police Job: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्तियां, लड़कियां भी कर पाएंगी आवेदन
- Bihar News: बिहार में ग्रेजुएट लड़कियों को जल्द मिलेंगे 50 हजार रुपये, ऐसे करें अप्लाई