UPSC CSE परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इशिता किशोर बनी टॉपर, यहां देखें पूरी लिस्ट

0
19
UPSC Final Result 2022
UPSC Final Result 2022

UPSC Final Result 2022: यूपीएससी ने वर्ष 2022 के सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। वर्ष 2022 की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है और पहला, दूसरा और तीसरा स्थान ग्रहण किया है।

UPSC Final Result 2022
UPSC Final Result 2022

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा का अंतिम परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। विभिन्न सरकारी सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों को चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 केंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्लूएस, 263 ओबीसी,154 एससी और 72 एसटी केटेगरी से हैं। जिसमें इशिता किशोर, गरिमा लोहिया और उमा हरथी एन ने क्रमशः 1, 2 और 3 रैंक हासिल की है।

UPSC Final Result 2022: इस तरह करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर जाकर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

UPSC Final Result 2022: कौन हैं इस साल के टॉपर्स

  1. इशिता किशोर
  2. गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4. स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद भट
  8. अनिरुद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास

लिखित परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की गई थी और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार जनवरी से मई 2023 में आयोजित किया गया था। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

संबंधित खबरें…

सिडनी में प्रवासी भारतीयों के बीच बोले पीएम मोदी, ” भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का आधार आपसी विश्वास और आपसी सम्मान”

अंबाला में ट्रक की सवारी करते दिखे Rahul Gandhi, ड्राइवरों से की ‘मन की बात’, वीडियो वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here