UP Board Exam Paper Leak: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के इंग्लिश का पेपर लीक, 24 जिलों में रद्द की गई परीक्षा

0
847
JEE Advance 2022
JEE Advance 2022

UP Board Exam Paper Leak: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं की इंग्लिश की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि बलिया जिले में आज दोपहर 2 बजे होने वाले अंग्रेजी के पेपर के लीक होने के कारण बोर्ड ने 24 जिलों में परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है।

UP Board Exam 2022

यह आदेश शिक्षा निदेशक एवं सभापति विनय कुमार पाण्डेय की ओर से जारी किया गया है जिसमें लिखा है कि जनपद बलिया में आज दिनांक 30-3-2022 की द्वितीय पाली में इण्टर मीडिएट की अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के दृष्टिगत 24 जनपदों में समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय सीएम योगी के आदेश पर लिया गया है।

UP Board Exam Paper Leak: दो सीरीज की परीक्षा का दोबारा होगा आयोजन

FPFTdBPaQAE7fQI?format=jpg&name=small

यूपी बोर्ड की ओर से यह जानकारी दी गई कि कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय की सीरीज-316 E-D तथा 316 E-I के प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका के कारण निम्नलिखित 24 जनपदों में परीक्षा रद्द की जा रही है। दरअसल, जिन जनपदों में परीक्षा रद्द की गई है वहां पर इन्हीं सीरीज के प्रश्न पत्रों का वितरण हुआ है।

UP Board Exam Paper Leak: इन जनपदों में रद्द हुई परीक्षा

  1. बलिया
  2. एटा
  3. बागपत
  4. बदायूं
  5. सीतापुर
  6. कानपुर देहात
  7. ललितपुर
  8. चित्रकूट
  9. प्रतापगढ़
  10. गोंडा
  11. आजमगढ़
  12. आगरा
  13. वाराणसी
  14. मैनपुरी
  15. मथुरा
  16. अलीगढ़
  17. गाजियाबाद
  18. शामली
  19. शाहजहांपुर
  20. उन्नाव
  21. जालौन
  22. महोबा
  23. अंबेडकरनगर
  24. गोरखपुर

UP Board Exam Paper Leak: बाकी जिलों में निर्धारित समय पर होगी परीक्षा

Rajasthan Board Exam

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के इंग्लिश पेपर लीक के आशंका के कारण ऊपर दिए गए 24 जिलों की परीक्षा रद्द की गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार बाकी जिलों में कक्षा 12वीं के अंग्रेजी का पेपर अपने निर्धारित समय यानी 2 बजे से ही शुरू हो जाएगा।

संबंधित खबरें:

UP Board Exam: जौनपुर में छात्रा ने कार में बैठकर दी परीक्षा; जानें क्या है पूरा मामला, क्यों की जा रही है इसकी सराहना

UP Board Exam 2022: नकल पर नकेल कसने के लिए उठाए गए नए कदम, केन्द्र पर पहुंचने से पहले जान लें दिशा-निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here