UGC NET Admit Card 2021 हुआ जारी, ऐसे करें Download

0
868
UGC NET 2022
UGC NET 2022

UGC NET Admit Card 2021: अगर आप NET के एग्जाम दे रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को UGC NET दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड केवल 20 और 21 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए उपलब्ध है। अन्य परीक्षा तिथियों के लिए भी एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29, 30 नवंबर और 1, 3, 4 और 5 दिसंबर के बीच UGC-National Eligibility Test (NET) दिसंबर 2020 और जून 2021 आयोजित करेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।

कैसे करें UGC NET Admit Card 2021 को डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • UGC NET Admit Card 2021 की लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को एंटर करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड को चेक करके डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Assam Rifles Admit Card 2021 हुआ जारी, ऐसे करें Download

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here