UGC-NET 2021 Result: UGC-NET 2021 के परिणाम NTA द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी, 15 फरवरी, 16 फरवरी और 17 फरवरी, 2022 को ऑफलाइन मोड में किया गया था। इस खबर में आपको कुछ विषयों के प्रश्न पत्रों के आधार पर UGC NET 2021 के Expected Cut Off बता रहे हैं।

UGC-NET 2021 Result: यहां देखें अपने विषयों का कट-ऑफ
Subject/Paper | Expected Cut off* | Cut off in 2020 (UR, Assistant Professor) |
Political Science | 59-64 | 60.00 |
Philosophy | 62-66 | 63.33 |
Economics | 61-65 | 62.67 |
Psychology | 52-57 | 54.67 |
History | 52-56 | 54.00 |
Sociology | 60-64 | 61.33 |
Defence and Strategic Studies | 63-66 | 64.00 |
Public Administration | 61-65 | 62.00 |
Education | 55-60 | 58.00 |
French | 58-63 | 61.33 |
Physical Education | 50-54 | 51.33 |
Linguistics | 67-71 | 68.00 |
Sanskrit | 65-69 | 68.00 |
Music | 61-65 | 62.00 |

UGC-NET 2021 Result: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ रिजल्ट
National Test Agency (NTA) आज यानी 19 फरवरी को UGC NET 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें UGC-NET 2021 Result का परिणाम
चरण 1: सबसे पहले परीक्षार्थी को UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
चरण 2: अब ‘UGC NET 2021 Result’ पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: इसके बाद परीक्षार्थी को अपना Application Number, Date Of Birth और Password भरना होगा।
चरण 4: अब परिणाम के लिए ‘Sign In’ पर क्लिक करना होगा।
चरण 5: अब आपका UGC NET Result 2021 आपके सामने खुल जाएगा।
चरण 6: अंत में अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका Print Out निकलवा कर रख लें।
संबंधित खबरें:
- UGC NET Result 2021 किया गया जारी, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक
- UGC NET 2021 Result: UGC ने जारी किया आधिकारिक नोटिस , जल्द जारी होने वाला है रिजल्ट