NEET PG 2022 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को केंद्र सरकार के पास जाने को कहा है। साथ ही, कोर्ट ने केंद्र सरकार को हिदायत देते हुए कहा है कि वे प्रतिनिधिमंडल का प्रस्ताव मिलने के एक हफ्ते के अंतर्गत ही काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार, 8 फरवरी को NEET PG Exam 2022 को स्थगित करने और उम्मीदवार छात्रों को अनिवार्य इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने संबंधी याचिका पर सुनवाई हुई है। यह याचिका MBBS के 6 छात्रों के समूह द्वारा दायर की गई थी।
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी NEET PG Exam 2022 को लगभग 6-8 सप्ताह के लिए टाल दिया था। अब परीक्षा का Revised Schedule, NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार NEET PG 2022 का आयोजन 21 मई, 2022 को किया जाएगा।

NEET PG 2022 Revised Schedule
- आवेदन करने की तारीख- 15 जनवरी से 15 मार्च, 2022
- आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 29 मार्च से 7 अप्रैल, 2022
- आखिरी सुधार (तस्वीरों) की तारीख- 26 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2022
- प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 16 मई, 2022
- नीट पीजी परीक्षा- 21 मई, 2022
- नीट पीजी परिणाम- 20 जून, 2022

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बढ़ाई थी परीक्षा की तारीख
दायर की गई याचिका में कहा गया था कि सैकड़ों छात्र इंटर्नशिप को पूरी नहीं कर पाने के कारण NEET PG 2022 की परीक्षा में शामिल नही हो पाएंगे। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2022 की तारीखों को 6-8 हफ्ते के लिए बढ़ाने की सूचना दी थी। साथ ही छात्र 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

NEET PG Exam 2022 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
चरण-1 सबसे पहले उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
चरण-2 होम पेज पर “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
चरण-3 अब अपना “Registration Form” भरें और ‘Register’ करें।
चरण-4 इसके बाद अपनी Application Fee का भुगतान करें।
चरण-5 अंत में अपने Application Form को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका Print Out निकलवा लें।
संबंधित खबरें:
NEET PG 2022 Update: नीट पीजी परीक्षा का Revised Schedule जारी, 15 मार्च तक कर सकते हैं Apply
NEET AYUSH Counselling 2021 का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक