REET 2021: राजस्थान के लाखों REET अभ्यर्थियों का इंतजार अब पूरा हो गया है। Board Of Secondary Education, Ajmer ने REET Admit Card जारी कर दिया है। बोर्ड ने 11 लाख से अधिक अभ्यार्थियों के पात्रता प्रमाण पत्र जिला स्तर पर भेज दिए हैं। जिन्हें आज से पात्र अभ्यर्थी विद्यार्थी सेवा केंद्र से ले सकेंगे।

Original Documents के साथ परिजन भी ले सकेंगे प्रमाण पत्र
जारी किए गए प्रमाण पत्र को लेने में अगर कोई अभ्यर्थी असमर्थ है तो वह अपने आवेदन पत्र में अपने परिजन को अपने Original Documents के साथ प्रमाण पत्र लेने भेज सकता है। लेकिन इसके लिए अभ्यर्थी की Photo Verified ID की Photocopy और रीट प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र ले जाना अनिवार्य है।
निर्धारित समय तक ही मिलेंगे REET 2021 प्रमाण पत्र
Ajmer Board ने Rajasthan Eligibility Examination For Teacher (REET) का पात्रता प्रमाण पत्र प्रदेश के 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी कर ली। बोर्ड ने सभी केंद्रों पर प्रमाण पत्र भेज दिए हैं, जो आज यानी 18 जनवरी, 2022 से लिए जा सकते हैं। प्रमाण पत्र के वितरण का समय सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक है इसके बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी या उनके परिजनों को प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा।
32 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के बाद राज्य में 32 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए 10 जनवरी, 2022 से 9 फरवरी, 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे। एक से अधिक पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को अलग-अलग आवेदन पत्र भरना होगा।

REET Recruitment Application Fees
REET Recruitment में आवेदन करने के लिए श्रेणियों के अनुसार आवेदन शुल्क देना होगा।
- General/ Creamy Layer Category का Most Backward Class व राज्य के बाहर के सभी उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
- राजस्थान के Non-Creamy Layer Category का Backward Class/ Most Backward Class और EWS उम्मीदवारों को 70 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
- राजस्थान के ST/SC Category को 60 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

REET Recruitment Vacancy
रीट भर्ती में कुल 31 हजार सामान्य शिक्षा + 1000 विशेष शिक्षा के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।
Non-Scheduled Area Teacher Level-1 | General Education | 11500 |
Non-Scheduled Area Teacher Level-1 | Special Education | 440 |
Scheduled Area Teacher Level-1 | General Education | 3500 |
Scheduled Area Teacher Level-1 | Special Education | 60 |
Non-Scheduled Area Teacher Level-2 | General Education | 13420 |
Non-Scheduled Area Teacher Level-2 | Special Education | 455 |
Scheduled Area Teacher Level-2 | General Education | 2580 |
Scheduled Area Teacher Level-2 | Special Education | 55 |
यह भी पढ़ें:
REET Recruitment: 9 फरवरी तक करें रीट भर्ती के लिए आवेदन, जानें Process
REET Exam 2022: Rajasthan में जल्द आयोजित होगी परीक्षा, CM Gehlot ने ट्वीट कर दी जानकारी