RBI Recruitment 2022: Assistant के पदों पर निकली 950 भर्तियां, 8 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख

भारतीय रिजर्व बैंक के विभिन्न विभाग में 900 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज का समय है।

0
418
RBI Grade B Recruitment
RBI Grade B Recruitment

RBI Recruitment 2022: Reserve Bank Of India (RBI) के विभिन्न कार्यालयों में भर्ती के लिए आवेदन जारी किए गए हैं। इसमें सहायक के 950 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से 8 मार्च यानी आज सिर्फ आज रात तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू की गई थी।

download 4

RBI Recruitment 2022 Eligibility Criteria

जारी किए गए रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।

Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 19

RBI Recruitment 2022 Age Limit

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

RBI Recruitment 2022 Selection Process

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सहायक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा तीन चरणों में आयेजित की जाएगी। इसमें पहले Prelims Exam का आयोजन किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को Mains Exam के लिए बुलाया जाएगा और उसके बाद Language Efficiency Test का आयोजन होगा।

application

RBI Recruitment 2022 Application Fees

RBI Assistant के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 450 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card और Net Banking के माध्यम से किया जा सकता है।

RBI Recruitment 2022 Important Dates

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 17 फरवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 08 मार्च, 2022
  • परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि: 08 मार्च, 2022
  • प्रीलिम्स एग्जाम: 26-27 मार्च, 2022
  • मेन एग्जाम: परीक्षा से पहले सूचित किया जाएगा।
Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 2 4

RBI Recruitment 2022 के लिए कैसे करें आवेदन?

  • चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • चरण 2. होम पेज पर “Apply Here For RBI Assistant” लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3. अब मांगी जा रही सभी जरूरी डिटेल्स भरें।
  • चरण 4. इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • चरण 5. एक बार अपने फॉर्म को Verify करें और “Submit” पर क्लिक करें।
  • चरण 6. अंत में अपने फॉर्म को डाउनलेड करें और भविष्य के लिए इसका Print Out निकलवा लें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here