OJS Admit Card 2021: Odisha Public Service Commission (OPSC) ने ओडिशा न्यायिक सेवा परीक्षा, 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह OPSC की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियां दर्ज करना होगा।

OJS Admit Card 2021 कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अंत में इसे चेक कर के डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका Print Out निकलवा लें।

OJS Admit Card 2021: इस तारीख को होगी परीक्षा
ओडिशा लोक सेवा आयोग की ओर से ओडिशा न्यायिक सेवा परीक्षा, 2021 का आयोजन 27 मार्च, 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा। उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ें सभी दिशा-निर्देश दिए गए होंगे जिनका पालन करना अनिवार्य है।

OJS Admit Card 2021 पर होंगी ये जानकारियां
OJS Admit Card 2021 पर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं। सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर यह जानकारियां जांच लें और यदि किसी प्रकार की समस्या या गड़बड़ी लगती है तो तुरन्त ही आयोग से सम्पर्क करें।

- Name
- Roll Number
- Date Of Birth
- Gender
- Guardian’s Name
- Exam Center
- Exam Date, Day And Time
- Photo And Signature Of Candidate
OJS Admit Card: 53 रिक्त पदों पर भर्तियां
ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा न्यायिक सेवा परीक्षा, 2021 के माध्यम से कुल 53 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद दोनों परीक्षाओं में सफल हुए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
संबंधित खबरें:
Assam Police Commando Admit Card 2022 हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RBI Assistant Admit Card 2022 जल्द किया जाएगा जारी, 26 और 27 मार्च को आयोजित होगी परीक्षा