NTA ने जारी किया GPAT 2022 का शेड्यूल, जल्द पूरी करें आवेदन प्रक्रिया

0
280
GPAT 2022 Admit Card
GPAT 2022 Admit Card

GPAT 2022: NTA ने Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बता दें परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। वहीं, आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक GPAT 2022 परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

download 41

GPAT 2022 के लिए इन तारीखों का रखें ध्यान

National Test Agency (NTA) की ओर से GPAT 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब भी जारी है। आवेदन की आखिरी तारीख 17 मार्च निर्धारित की गई है। वहीं उम्मीदवार आवेदन पत्र से संबंधित त्रुटि होने पर 19 मार्च से 21 मार्च तक सुधार कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

GPAT 2022 Exam Pattern

GPAT 2022 परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इसमें 500 अंकों के कुल 250 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 42 अंक दिए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान देना होगा कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें Physical Chemistry, Organic Chemistry, Pharmacology और Biotechnology आदि विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

Board Exam

Master in Pharmacy में मिलेगा एडमिशन

परीक्षा में सफल छात्रों को AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान और विश्वविद्यालयों में Master in Pharmacy (M.Pharm) Course में एडमिशन दिया जाएगा। साल 2022 में चयनित छात्रों को लगभग 800 संस्थान और विश्वविद्यालय के कुल 39,670 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।

संबंधित खबरें:

SSC CHSL CGL 2021 की परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें अपनी परीक्षा की तारीख

CEED 2022 का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here