NIFT 2022 Answer Key: National Institute Of Fashion Technology (NIFT) ने GAT परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार NIFT 2022 प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर आंसर-की चेक कर के उसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना Roll Number, Program Code, Booklet Series और Date Of Birth दर्ज करना होगा।
NIFT 2022 Answer Key कैसे करें डाउनलोड?
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार NIFT की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
चरण 2. होम पेज पर “Admission 2022 – Observation/ Objection For GAT Exam Held On 06.2.2022” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अब “Click Here To View Answer Key” पर क्लिक करें।
चरण 4. अब अपने User ID और Password के माध्यम से Login करें।
चरण 5. इसके बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
चरण 6. अंत में NIFT 2022 Answer Key चेक करें।
आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
उम्मीदवार जारी किए गए आंसर-की के खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वह ऑनलाइन माध्यम से 24 फरवरी तक ही अपनी आपत्ति दर्ज करा पाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करने होंगे। इसके साथ ही उन सभी जरूरी दस्तावेजों को भी जमा करना होगा जिनमें आपकी आपत्ति वाले प्रश्न से संबंधित सही उत्तर हो।
NIFT 2022 Answer Key में ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
- चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार NIFT की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
- चरण 2. होम पेज पर “Admission 2022 – Observation/ Objection For GAT Exam Held On 06.2.2022” लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3. अब “Click Here To View Answer Key” पर क्लिक करें।
- चरण 4. अब अपनी User ID और Password के माध्यम से Login करें।
- चरण 5. इसके बाद आंसर-की आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- चरण 6. अंत में इसे चेक करें।
- चरण 7. अब “Challenge Answer Key” पर क्लिक करें और “Key Complain Form” पर जाएं।
- चरण 8. अपने प्रश्न का चयन करने के बाद “Payment” पर क्लिक करें।
- चरण 9. इसके बाद अपना “Payment Method” चुनें और शुल्क का भुगतान करें।
- चरण 10. अंत में एक बार Verify कर के “Submit” पर क्लिक करें।
संबंधित खबरें: