NICE 2022: All India Council Of Technical Education (AICTE) और University Grant Commission (UGC) की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए संयुक्त तौर से क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी गयी है। यह प्रतियोगिता इसी साल मार्च और अगस्त के बीच में आयोजित की जाएगी। इस साल, National Inter-College Crossword Contest 2022 (NICE-22) तीन स्तरों में हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा।
MOE ने ट्वीट कर दी जानकारी
MOE ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस प्रत्योगिता की जानकारी साझा की है। इस पोस्ट में लिखा है, “National Inter-College Crossword Contest 2022 के लिए खुद को तैयार कर लें। अपने ग्रे सेल को काम पर लगाएं और पुरस्कार जीतें। रजिस्टर करने के लिए, क्लिक करें nice.crypticsingh.com/register।”
NICE 2022: छात्रों के कौशल विकास को बढ़ावा देगी प्रतियोगिता
जो भी छात्र इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nice.crypticsingh.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अपना यूजर नेम और पासवर्ड संभाल कर रखें। दरअसल, इस प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों का कौशल बढ़ाने यानी Skill Development के लिए किया जा रहा है। Crossword Competition का उद्देश्य छात्रों में Logical Reasoning, Problem Solving Capacity को बढ़ाना है।
NICE 2022 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nice.crypticsingh.com पर जाएं।
- होम पेज पर ‘Register Now’ पर क्लिक करें।
- यहां मांगी जा रही सभी आवश्यक जानकारियां जैसे व्यक्तिगत विवरण, ई-मेल आईडी और कॉलेज का नाम और कोड दर्ज करें।
- इसके बाद मांगे जा रहे सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- एक बार छात्र अपने सभी जानकारियों को जांच लें और फिर “Submit” पर क्लिक करें।
- अंत में अपने NICE 2022 Registration Confirmation पेज को सेव कर लें।
संबंधित खबरें: