NEET Result 2023:बदायूं के कछला निवासी कारोबारी हरेंद्र कुमार उपाध्याय के छोटे बेटे विभु उपाध्याय इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।उन्होंने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी 622 वीं रैंक हासिल की है।गौरतलब है कि विभु कछला गंगाघाट पर होने वाली आरती में नियमित रूप से हिस्सा लेते रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उनके मन को अपार शांति मिलती है। करीब सालभर पहले वह कोटा चले गए थे। वहां पर उन्होंने नीट की तैयारी की और सफलता हासिल की।
उन्होंने 720 में से 622 अंक हासिल किए हैं।15 जनवरी 2019 को पूर्व डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बदायूं के कछला गंगा घाट पर नियमित आरती करने का प्रण लिया था।इसके बाद काशी की तर्ज पर बदायूं के कछला गंगा घाट पर नियमित आरती की शुरुआत हुई।दिनेश कुमार सिंह को आरती कराने के लिए ब्राह्मण युवकों की आवश्यकता थी।इसके चलते कछला के ही ब्राह्मण परिवार के विभु उपाध्याय ने भी कछला गंगा घाट पर आरती की शुरुआत कर दी।
विभु के माता-पिता ने उन्हें पढ़ाई करने के साथ-साथ शाम के समय आरती करने की अनुमति दे दी। कोरोना काल में पढ़ाई के साथ साथ रोजाना आरती करने लगा और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने लगा। बेहतर परिणाम के लिए उन्होंने 1 साल पहले बदायूं छोड़कर कोटा में नीट की परीक्षा के लिए कोचिंग ज्वाइन की थी।

NEET Result 2023: सफलता का श्रेय पूर्व डीएम, माता-पिता और गंगा मैया को दिया

NEET Result 2023: अपनी सफलता का श्रेय विभु उपाध्याय पूर्व डीएम दिनेश कुमार सिंह, अपने माता-पिता और गंगा मैया की कृपा को बताते हैं।उनका कहना है कि पिछले 4 साल से तैयारी कर रहा था। अब मेरा चयन हो गया है।एमबीबीएस करने जा रहा हूं।विभु ने कहा कि पूर्व डीएम का भी बहुत सहयोग रहा है। गंगा मां की कृपा से मेरा सेलेक्शन हुआ ।र आगे भी जब भी समय मिलेगा मैं आरती करता रहूंगा।
NEET Result 2023: विभु के पिता का कहना है गंगा मैया की कृपा से मेरे बेटे ने NEET पास की है। मेरा बेटा आध्यात्मिक और पढ़ाई दोनों में ही आगे है। यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उसने प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा पास कर ली और नियमित गंगा जी की आरती भी करता रहा। इसमें पूरा पूर्व डीएम दिनेश कुमार का भी काफी सहयोग रहा।
संबंधित खबरें
- NEET UG 2023: OMR शीट जारी, जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट ?
- Indian Navy अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए बंद होने वाले हैं आवेदन, इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक पर जाकर करें अप्लाई