MHT CET LLB Merit List 2022 जारी, ऐसे करें Merit List डाउनलोड

0
258
MHT CET LLB Merit List 2022
MHT CET LLB Merit List 2022

MHT CET LLB Merit List 2022: State Common Entrance Test (CET) Cell, Maharashtra ने LLB Course के लिए MHT CET Law 2022 की Final Merit List जारी कर दी है। जारी की गई Merit List में जिन उम्मीदवारों के नाम है, वे सभी Round 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी llb3.hepravesh.in के माध्यम से Merit List चेक कर सकते हैं।

MHT CET LLB Merit List 2022 Category-Wise हुई जारी

Exam Authority द्वारा जारी की गयी MHT CET Merit List 2022 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के बारे में सभी महत्वपूर्ण विवरण उल्लिखित हैं। CAP Merit List को Category-Wise जारी किया गया है। इसमें Candidates Name, Gender, Date Of Birth, CET Marks और HSC Percentage जैसे विवरण शामिल हैं। जिन सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, उन्हें CAP Round II के लिए सीट आवंटन किया जाएगा, जिसकी घोषणा 31 जनवरी, 2022 को होने की संभावना है।

Capture 16

16,420 सीटों पर होगा दाखिला

CAP Round I Merit List में जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें उनकी योग्यता और Law Colleges में पहले हासिल किए कट-ऑफ के आधार पर संस्थान आवंटित किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Round 2 के लिए आवंटित किए गए संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और सभी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। CAP Round II के बाद, यदि सीटें खाली बचती हैं तो उन सीटों को Institute Level Counselling के माध्यम से भरा जाएगा। 3 साल के इस LLB Entrance Exam के द्वारा महाराष्ट्र में 147 Law Colleges के कुल 16,420 सीटों पर दाखिला दिया जा रहा है।

Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 2 3

ऐसे चेक करें MHT CET LLB Merit List 2022

चरण-1. अभ्यर्थी सबसे पहले MHT CET की आधिकारिक वेबसाइट llb3.hepravesh.in पर जाएं।
चरण-2. होमपेज पर “Merit List” पर क्लिक करें।
चरण-3. अब अपनी Application ID और Date Of Birth भरें।
चरण-4. इसके बाद आपकी Merit List आपके सामने खुल जाएगी।
चरण-5. अंत में Merit List को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका Print Out निकलवा लें।

यह भी पढ़ें:

AILET 2022 का रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

NVS 2022 Recruitment: Navodaya Vidyalaya Samiti में निकली भर्तियां, 10 फरवरी है लास्ट डेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here