Latest Updates के अनुसार, JNU MBA Course में एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया गया है। अब आवेदक JNU में MBA Course के लिए 10 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस बात की जानकारी JNU की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।
Official Notice जारी कर दी जानकारी
JNU द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि, “सभी आवेदकों को यह सूचित किया जाता है कि Atal Bihari Vajpayee School of Management And Entrepreneurship में MBA Courses के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख को 28 फरवरी, 2022 से बढ़ाकर 10 मार्च, 2022 कर दिया गया है।
ऐसे करें JNU MBA Course के लिए अप्लाई
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in/abvsme-MBAcourses पर जाएं।
- होम पेज पर “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र में मांगी जा रही सभी जानकारियां दर्ज करें।
- आवेदन पत्र में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- दस्तावेजों के साथ Passport Size Photo और Signature की स्कैन कॉपी भी अपलोड करें।
- इसके बाद अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार अपने फॉर्म को Verify करें और फिर “Submit” पर क्लिक कर दें।
- अंत में अपने JNU MBA Course के फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका Print Out निकलवा लें।
IIM CAT का रजिस्ट्रेशन नंबर और स्कोरकार्ड जरूर करें दर्ज
जो आवेदक JNU MBA Course में एडमिशन लेना चाहते हैं उनको आवेदन करते समय IIM CAT Registration Number और Scorecard जमा करना जरूरी है। JNU छात्रों को IIM CAT 2021 में हासिल किए गए स्कोर के आधार पर MBA Course के ग्रुप डिसकशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा।
संबंधित खबरें: